Move to Jagran APP

जमीन के विवाद में भाई-पति ने महिला को मार डाला

भाई व पति ने मिलकर महिला का गला घोटकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:14 AM (IST)
जमीन के विवाद में भाई-पति ने महिला को मार डाला
जमीन के विवाद में भाई-पति ने महिला को मार डाला

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) : जमीन के विवाद में महिला को पति व भाई ने गला घोंटकर मार डाला। महिला शराबी पति से मनमुटाव के बाद बीते तीन वर्ष से इंदिरा नगर में किराए के मकान में बच्चों के साथ अलग रह रही थी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची सुमेरपुर थाना पुलिस ने आरोपितों को घटनास्थल पर ही धर दबोचा। महिला की मां ने अपने दामाद, बेटे व उसके दो सालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी हेमराज मीणा, एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ अनुराग सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की।

loksabha election banner

कुरारा थाने के शिवनी गांव निवासी 35 वर्षीय सोनी सिंह का पति जयनारायन सिंह के शराब पीने को लेकर मनमुटाव था। वह सुमेरपुर कस्बे में अलग रह रही थी। उसका बड़ा बेटा 15 वर्षीय अमन सिंह कक्षा दसवीं और 12 वर्षीय छोटा पुत्र विनय सातवीं में पढ़ रहा है। सोनी दो भाइयों में इकलौती बहन थी। पति से अलग रही रही सोनी से मां कृष्णा को खासा लगाव था। ऐसे में बड़े भाई कंचन को शक था कि मां अपने हिस्से की 19 बीघा जमीन सोनी को दे सकती हैं। इसको लेकर वह अक्सर झगड़ा करता था। शुक्रवार सुबह उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। इस बीच घर आए जयनारायन व भाई कंचन ने झगड़ा शुरू कर दिया। तेज आवाजें सुनकर मकान मालिक अशोक निषाद को उनकी पत्नी ने जानकारी दी। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो सोनी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने वहां से भागने की फिराक में खड़े हत्यारोपित पति व भाई को गिरफ्तार कर लिया। सोनी की मां थाना सुमेरपुर के ग्राम भौनियां निवासी कृष्णा ने अपने दामाद, बेटे व उसके दो सालों आशू व बबलू पर जमीन के लालच में हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।

----------------

गुरुवार रात में भी आए थे आरोपित, मां से जताई थी हत्या की आशंका

मां के घर भौनियां आई सोनी से कंचन का गुरुवार रात भी विवाद हुआ था। वहां जयनारायण भी था और साले कंचन सिंह का पक्ष लेकर पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। रात दस बजे के बाद सोनी अपने घर चली गईं। मां ने बताया कि रात में ही कंचन बहनोई जयनरायन तथा अपने साले कुरारा के पतारा निवासी आशू सिंह और बबलू सिंह के साथ सोनी के घर गया था लेकिन उसने रात में दरवाजा नही खोला। सोनी ने रात में ही जानकारी देकर हत्या की आशंका जताई थी।

पिता व मामा को घर जाते देखा था

मां का शव देखकर दोनो बेटे रो पड़े। पिता पहले ही दूर थे, मां का साया भी उठ गया। उन्होंने पिता व मामा पर ही आरोप लगाया। छोटे बेटे अमन ने बताया कि स्कूल जाते वक्त पिता व मामा को घर जाते देखा था। उसे क्या पता था कि वह लोग हत्या कर देंगे।

...

आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संतोष कुमार सिंह, एएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.