वनरोज से टकराई बाइक, दो लोग घायल
संस सरीला सरीला के खेड़ा शिलाजीत मार्ग पर बाइक सवार वनरोज से टकरा कर गिर गया। जिससे
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:52 PM (IST)
संस, सरीला : सरीला के खेड़ा शिलाजीत मार्ग पर बाइक सवार वनरोज से टकरा कर गिर गया। जिससे दो लोग घायल हो गए। बुधवार रात में चंडौत निवासी 40 वर्षीय बलवीर पुत्र बंशीधर व उसके साथ बहादुर पुत्र श्रीपत दोनों बाइक से अपने घर चंडौत जा रहे थे। तभी सरीला व खेड़ा शिलाजीत मार्ग पर अचानक वनरोज निकलने से बाइक सवार टकरा कर गिर गये। जिसमें बलवीर व बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जरिया थाना पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के सरीला भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद बहादुर की हालत गंभीर होने पर डा. कमलेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। बलवीर को घर भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी शरदचंद्र पटेल ने घायलों की जानकारी ली। संस
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें