टीम को चौकस मिलीं व्यवस्थाएं
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो का जायजा लेने के साथ मरीजों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
केंद्र सरकार के निर्देश पर पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर लखनऊ के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक मनोज कुमार चटर्जी व अखिल कुमार ¨सह ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में एनआरसी, एसएनसीयू सेंटर व महिला वार्ड के साथ ब्लड सेंटर का भी जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से भी पूछताछ की। महिला वार्ड में प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं से गर्भावस्था के दौरान दिए गए इलाज, कराए गए अल्ट्रासाउंड के साथ दी गई सुविधाओं के बारे में ¨बदुवार जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल आने के साधन के बारे में पूछा तो महिला ने एंबुलेंस से लाए जाने की बात की। जिस पर उन्होंने एंबुलेंस कर्मचारियों का उनके प्रति रवैये की जानकारी ली। जिस पर महिला ने ठीक बताया। टीम ने महिला का डिस्चार्ज कार्ड भी चेक किया। मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक मिली। उन्होंने एसएनसीयू केंद्र तारीफ की। कहा कि अभी महिलाओं में जागरूकता का अभाव है। कहा कि केंद्र में बने कंगारू रूम में बच्चों को फीड कराने बजाय यहां वहां बच्चों को ले जाती हैं। जिससे बच्चों में इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। इसके लिए उन्हें ऐसा करने से रोका जाना आवश्यक है।