27 अगस्त से चलेगी प्रयागराज-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त से सूबेदारगंज से लोकमान्य टर्मिनल (मुंबई) के लिए शुरू होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त से होगा शुरू।
साप्ताहिक ट्रेन सूबेदारगंज से लोकमान्य टर्मिनल तक चलेगी।
हमीरपुर वासियों को मुंबई के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी।
संवाद सूत्र, हमीरपुर। सूबेदारगंज से लोकमान्य टर्मिनल तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त से होगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। इस साप्ताहिक ट्रेन में सामान्य के 11 तथा स्लीपर के आठ कोच लगेंगे।
यह ट्रेन कस्बे के रेलवे स्टेशन में शाम 5:33 बजे आएगी। इसका ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, सुमेरपुर, रागौल, बांदा चित्रकूट धाम कर्वी में होगा।
रेलवे की वेबसाइट के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताहिक ट्रेन का संचालन 27 अगस्त से होगा। यह गाड़ी संख्या 14121 सूबेदारगंज से गुरुवार को तथा गाड़ी संख्या 14122 लोकमान्य टर्मिनल (मुंबई) से शुक्रवार को रवाना होगी।
कस्बे के रेलवे स्टेशन में यह मुंबई जाने के लिए शाम 5:33 बजे आएगी। जबकि सूबेदारगंज प्रयागराज जाने के लिए यह रात में 12:33 बजे पर आएगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस में 11 कोच जनरल के रहेंगे। जबकि आठ कोच स्लीपर के होंगे। इसके संचालन से जनपद वासियों को मुंबई जाने के लिए अब सीधी ट्रेन की सुविधा प्राप्त होगी। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस चलने पर हर्ष जताया है।
