छात्राओं की ए टीम ने जीती कबड्डी
¨बवार : विकास खंड मुस्करा के उमरी गांव के शाश्वत शांत इंटर कालेज में सुबह पं. जवाहरला
¨बवार : विकास खंड मुस्करा के उमरी गांव के शाश्वत शांत इंटर कालेज में सुबह पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मोत्सव मनाया गया है। जिसमें विद्यालय के संरक्षक सेवाराम पालीवाल ने नेहरू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने नाटक का मंचन कर दर्शकों को नेहरू के पद चिन्हों पर चलने की सीख दी है। विद्यालय के परिसर में छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 9 के ए व सी के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टीम ए विजयी रही। वहीं कक्षा दस के ए व बी टीम में बी टीम विजयी रही। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक बादशाह ¨सह, सोमनारायण अवस्थी, सुरेश पालीवाल, जीतेंद्र ¨सह, सौरभ शर्मा, ने अपने विचार रखे। संसू