Move to Jagran APP

खनिज की चोरी कराने वाले 8 लोकेटर गिरफ्तार

?????? ? ???? ????? ?? ????? ?? ????? ?????? ???? ?????? ?????? ?? ???????? ???? ????? ?? 8 ???? ?? ????? ?? ?????? ??? ????? ???? ????? ?? ??? ??? ????? ???? ??? ???? ???? ?? ????? ?????? ? ???? ??????? ?? ???? ?????? ?? ??? ??? ?????? ?? ?? ??? ?? ??? ???? ????

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:34 PM (IST)
खनिज की चोरी कराने वाले 8 लोकेटर गिरफ्तार
खनिज की चोरी कराने वाले 8 लोकेटर गिरफ्तार

संवाद सूत्र कबरई : परिवहन व खनिज विभाग की नजरों से बचाकर लोकेशन देकर ओवरलोड वाहनों को निकलवाने वाले गिरोह के 8 लोगो को पुलिस ने गिरफ्त में लिया। इनके कब्जे से तीन चार पहिया वाहन सीज किए। जांच के दौरान ओवरलोड व बिना रायल्टी के खनिज परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को भी पकड़ कर सीज किया गया।

loksabha election banner

कबरई थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया की कुछ लोगों द्वारा ओवरलोड ट्रकों को राष्ट्रीय राजमार्ग की बजाय चोरी छिपे महेवा रोड सहित अन्य संपर्क मार्गो से बिना खनिज रायल्टी के व ओवरलोड निकाला जाता है। पुलिस ने धर पकड़ कर ट्रकों को लोकेशन दे कर निकलवा रहे जुनैद पुत्र कमाल, रऊफ पुत्र रहीम,अनिल पुत्र घनश्याम, पुष्पेंद्र पुत्र रामबाबू, शहजाद पुत्र इमामुद्दीन, घनश्याम पुत्र फदाली, अहमद पुत्र रमजान तथा रामप्रताप पुत्र रामऔतार को गिरफ्त में ले लिया। आठों आरोपितों के पास से स्कार्पियो सहित तीन चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए, जिनका प्रयोग ट्रकों को अधिकारियों की लोकेशन देने के लिए किया करते थे। इनकी लोकेशन के आधार पर महेवा मार्ग से बिना रायल्टी निकल रहे तीन ट्रकों को भी सीज किया गया है।

पत्थर उद्योग मंडी कबरई में एक साल से पहाड़ पट्टो की अवधि समाप्त हो जाने से यहां खनिज रायल्टी की कमी हो गई है। जिसके चलते शेष बचे पहाड़ पट्टा धारकों द्वारा रायल्टी के रेट में तीन गुना तक वृद्धि कर दी गई है। बढ़ी हुई दर की रायल्टी ले जाने से ट्रक संचालको की ग्रिट (गिट्टी) महंगी हो जाने के चलते बिक नही पाती थी। इसी कारण से तमाम बिचौलियों ने बाकायदा चार पहिया वाहनों से घूम घूम कर अधिकारियों की लोकेशन लेकर ट्रकों को विभिन्न सम्पर्क मार्गो से निकलवाना शुरू कर लाखों रुपयों की अवैध कमाई कर राजस्व को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। मंगलवार को कबरई एसओ द्वारा की गई कार्यवाही से बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। सभी पकड़े गए आरोपितों का शांति भंग में चालान किया गया। पुलिस का दावा है की लगातार नजर रख कर अवैध परिवहन नहीं करने दिया जाएगा। वही जानकारों की माने तो प्रदेश की सबसे बड़ी पत्थर मंडी में रायल्टी का संकट जब तक शासन द्वारा नही दूर किया जाता तब तक इस तरह की गतिविधियां चलती रहेगी। यदि ट्रक चालक को सही दर पर रायल्टी उपलब्ध उपलब्ध होने लगे तो न सिर्फ अवैध परिवहन स्वत: रुक जाएगा बल्कि राजस्व वसूली में खासी वृद्धि हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.