विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का व्रत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 06:55 PM (IST)

संस भरुआ सुमेरपुर मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का छठ व्रत। इस मौके

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का व्रत
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का व्रत

संस, भरुआ सुमेरपुर : मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का छठ व्रत। इस मौके पर व्रत रखीं महिलाओं ने तपोभूमि में गायत्री गंगा घाट में स्नान के बाद पूजन अर्चन किया और मंगलगीत गाते हुए मां गायत्री मन्दिर की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार की शाम डूबते हुए सूर्य को अ‌र्ध्य देकर पूजा अर्चना की जाएगी।

कस्बे में बिहार प्रांत के अलावा पूर्वांचल क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा परिवार निवास करते हैं। यह लोग छठ पर्व प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। नहाए खाए के साथ मंगलवार से शुरू हुआ 36 घंटे का छठ पर्व व्रत गुरुवार को सुबह उगते हुए सूर्य का अ‌र्ध्य देकर सम्पन्न होगा। मंगलवार को शाम के समय व्रत रखे लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चन कर व्रत की शुरुआत की। बुधवार को डूबते हुए सूर्य को अ‌र्ध्य देकर पूजा करेंगी।गुरुवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अ‌र्ध्य देकर छठ पर्व के व्रती अपना व्रत समाप्त करेंगे। यह व्रत 36 घंटे तक चलता है। इसमें सूर्य भगवान की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना नदी, सरोवरों के तट पर जाकर की जाती है। कस्बे के आसपास कोई बड़ी नदी नहीं है। लिहाजा सभी व्रती कस्बे के प्रमुख धार्मिक स्थल तपोभूमि प्रांगण में एकत्र होकर गायत्री गंगा घाट पर पूजन अर्चन करके पर्व की परंपराओं का निर्वहन करते हैं।