32 ग्राम पंचायतों में अन्ना मवेशियों का इंतजाम नहीं
संवाद सहयोगी, भुरुआ सुमेरपुर : जिलाधिकारी के तमाम निर्देशों के बाद विकास खंड क्षेत्र की 32
संवाद सहयोगी, भुरुआ सुमेरपुर : जिलाधिकारी के तमाम निर्देशों के बाद विकास खंड क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों अन्ना मवेशियों के बंद करने का कोई इंतजाम नहीं कराया गया है।
अन्ना घूम रहे गोवंश किसानों की नाक में दम करके आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए किसान कड़कड़ाती ठंड में रात खेतों में गुजारने को मजबूर हैं। वहीं सोमवार रात नदेहरा में अन्ना गोवंश ने कई किसानों की लहलहाती फसलों को चट कर दिया। इससे किसानों में हड़कंप मच गया है। ब्लाक की 57 में से 32 ग्राम पंचायतों में अन्ना मवेशियों के रखरखाव का अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज सचान ने बताया नगर पंचायत को मिलाकर ब्लाक क्षेत्र में कुल 27 अस्थाई गोशाला बनाकर 5 हजार अन्ना गोवंश बंद किए गए हैं। पशु पालन विभाग के अनुसार ब्लाक की बिरखेरा, चंदपुरवा बुजुर्ग, कुंडौरा, सिमनौड़ी, अतरैया, मुंडेरा, पारा रैपुरा, पौथिया, उजनेड़ी, पचखुरा महान, बांकी, पचखुरा खुर्द, पंधरी, सुरौली बुजुर्ग, बरुआ भैंरा, पलरा, मवईजार, अतरार, मोराकांदर, छानी खुर्द, छानी बुजुर्ग, बंडा, बिदोखर मेदनी में अस्थाई गोशाला बनाकर ग्राम प्रधानों ने अन्ना गोवंश बंद कराया है। नगर पंचायत ने दो जगहों पर अभी तक इंतजाम नहीं कराए गए हैं। उधर बीती रात नदेहरा में अन्ना गोवंश गांव के छह किसानों की करीब 15 बीघे की फसल चट कर गए। ग्रामीणों ने बताया कि बजरंग आश्रम की चार बीघ, कल्लू यादव की चार बीघे, तौहीफ की तीन बीघा, दलियास की दो बीघा, नत्थू की दो बीघा, बरदानी की दो बीघा की फसल अन्ना गोवंश चट कर गया है। गांव के ¨रकू दीक्षित ने बताया कि गांव में एक सैकड़ा से अधिक अन्ना गोवंश धूम रहे हैं। ग्राम प्रधान ने अभी तक कोई इंतजाम नहीं कराए हैं। खंड विकास अधिकारी रत्नेश ¨सह ने बताया कि ग्राम पंचायत वार रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। अन्ना गोवंश बंद न कराने वाले प्रधानों एवं सचिवों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जल्द होगा भूसे का इंतजाम
पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज सचान ने बताया कि शासन से डेढ़ करोड़ रुपये भूसा के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए शासन से गाइड लाइन आ गई है। अगले दो तीन दिन में शासन के निर्देशानुसार अस्थाई गोशाला में बंद गोवंश को भूसा मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 188 गोशाला बनाई गई हैं। जिसमें 13 गोशाला स्थाई हैं। हम सभी को जल्द ही भूसा का इंतजाम प्रशासन द्वारा कराया जाएगा।