पदयात्रा में 25 बसों व 200 वाहनों से शामिल होंगे कार्यकर्ता
कर विपक्ष द्वारा फैलायी जा रही भ्रांतियां दूर करने के
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्ष द्वारा फैलायी जा रही भ्रांतियां दूर करने के लिए भाजपा पदयात्रा निकालकर लोगों का जागरूक कर रही है। 22 जनवरी को कानपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसको सफल बनाने के लिए मुख्यालय के जिला पंचायत परिसर स्थित झलकारी बाई सभागार में बैठक का आयोजन हुआ।
यह बैठक जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि 22 जनवरी को जनसभा को कृषि राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसमें हमीरपुर से पच्चीस बसें व दो सौ चार पहिया वाहन जाएंगें। जिलाध्यक्ष ने मंडल वाइस संख्या का वृत्त लिया। 19 जनवरी को पूरे जिले के नगर पंचायत व ब्लाक के ग्रामों एक साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताएंगे और कानपुर सभा में पहुंचने के लिए समर्थकों से अपील करेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गणेश यादव ने किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, राजेश तिवारी, रामदेव सिंह, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, किशन व्यास, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश मौजूद रहे।