पौधरोपण)जीवन में एक पौध जरूर लगाएं
राठ, (हमीरपुर) : नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने मवई गांव के परिषदीय विद्यालय में वृक्षारोपण किया। वहीं
राठ, (हमीरपुर) : नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने मवई गांव के परिषदीय विद्यालय में वृक्षारोपण किया। वहीं श्री मां बालिका मंदिर इण्टर कालेज में भी वृक्षारोपण किया।
नेहरू युवा केन्द्र संगठन के तत्वाधान में ग्राम मवई के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरी शंकर ने छात्र छात्राओं को वृक्ष और उनकी उपयोगिता और हमारे जीवन में कम से कम एक एक वृक्ष जरूर लगाएं का संकल्प दिलाया गया ओर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के शिवम राजपूत द्वारा छात्र छात्राओं को कहानी के माध्यम से वृक्ष और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर परवीन खान,मधु पुरवार,मनोज राजपूत,विद्या,गजाला,अख्तर,जितेन्द्र आदि उपस्थित रहे। श्री मां शारदा बालिका इण्टर कालेज समिति के दाई माता आश्रम ग्राउण्ड में छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मनोज कुमार, भीषम सिंह सेंगर, हरी शंकर खरे, नरेश, अखिलेश गुप्ता, मोहिनी, निशा खरे, सावित्री साहू, रागनी,संगीता,गोमती सेंगर मौजूद रही।