बैकों की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
भरुआसुमेरपुर, संवाद सहयोगी : एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ कस्बे की सभी राष्ट्रीय
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 05:38 PM (IST)
भरुआसुमेरपुर, संवाद सहयोगी : एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ कस्बे की सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने सोमवार को दोपहर में सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने शाखा प्रबंधक से सीसी कैमरों के अलावा बैंक की सुरक्षा के अन्य इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक केपी वर्मा से सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी हासिल की। वहीं बाजार में हाईवे किनारे स्थित इलाहाबाद बैंक का निरीक्षण शाखा प्रबंधक से जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें