विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida में बड़ा एक्शन, नौ रेहड़ी-पटरी जब्त; कार्रवाई से लोगों में मचा हड़कंप

Published: Thu, 26 Jun 2025 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:47 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स सोसायटी में निवासियों की शिकायत पर चार अवैध क्योस्क सील किए और नौ रेहड़ी-पटरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 16बी स्थित अजनारा होम्स सोसायटी परिसर में चल रहे चार अवैध क्योस्क को सील कर दिया और नौ रेहड़ी-पटरी भी जब्त कर ली है।

सोसायटी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग से इस बाबत शिकायत की थी, जिसके आधार पर प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह के निर्देश पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई।

परियोजना विभाग के वर्क सर्कल-एक के प्रभारी प्रभात शंकर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर सभी रेहड़ी-पटरी भी जब्त कर ली।

वहीं, निवासियों की शिकायत की रेहड़ी-पटरी लगने की वजह से आवागमन में असुविधा होती थी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।