विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे पार्टी में मारपीट के दौरान घायल युवक की BRD में मौत, मामा-भांजे के झगड़े में बीच-बचाव करने में गवांई जान

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Thu, 16 Nov 2023 01:06 PM (GMT+05:30)

घटना शाहपुर के मोहनापुर में हुई थी। जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामा-भांजे समेत तीन लोगों ने जमकर शराब पी। इसके बाद किसी बात पर मामा-भांजे के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख साथ में मौजूद रजत गुप्ता ने बीच-बचाव किया तो मामा-भांजे ने मिलकर उसे ही बुरी तरह पीट दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पार्टी में मारपीट में घायल युवक की बीआरडी में मृत्यु। (फाइल फोटो)
पार्टी में मारपीट में घायल युवक की बीआरडी में मृत्यु। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पादरी बाजार। शाहपुर के मोहनापुर में जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद में घायल रजत गुप्ता की बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वह नशे में धुत मामा-भांजे के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव कर रहा था। इससे नाराज होकर दोनों ने रजत की पिटाई कर दी थी। स्वजन ने उसे बीआरडी में भर्ती कराया था। रजत के पिता घनश्याम गुप्ता की तहरीर पर शाहपुर थाना पुलिस ने जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर प्रधान कटरा के राम प्रवेश जायसवाल और देवरिया के रुद्रपुर भटौली के आकाश जायसवाल के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।

यह है पूरा मामला

दीपावली के दिन रविवार को रामप्रवेश की भांजी का जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में रामप्रवेश ने पार्टी रखी थी, जिसमें शगुन मैरेज हाल के पास किराए के मकान में रह रहा उसका भांजा आकाश भी शामिल था। रामप्रवेश ने काली मंदिर स्थित सुरेन्द्र मशीनरी के यहां पिकअप चलाने वाले साथी हुमायूंपुर दक्षिणी दुर्गाबाड़ी के रजत गुप्ता को भी बुलाया था। रामप्रवेश भी उसी दुकान पर काम करता था। पार्टी में तीनों ने जमकर शराब पी।

यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बवाल, पुलिस ने प्रयोग किया हल्का बल; 40 मिनट तक चला हंगामा

इसी दौरान किसी बात को लेकर रामप्रवेश और उसके भांजे में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख रजत बीच- बचाव करने लगा। इससे मामा-भांजे नाराज हो गए और रजत को लात-घूसों से पीटने लगे। सोमवार की सुबह होश में आने पर रजत ने दोस्त राहुल चौधरी को फोन कर घटना की जानकारी दी। राहुल रजत के पिता घनश्याम गुप्ता के साथ घटनास्थल पहुंचा। थाना प्रभारी शाहपुर शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें, Vande Bharat Train: प्रयागराज तक चलेगी गोरखपुर- लखनऊ वंदे भारत ट्रेन, आसान हो जाएगी पूर्वांचल के यात्रियों की राह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।