Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिला मित्र के घर पहुंचा युवक, विवाद निकाली पिस्टल, गिरफ्तार Gorakhpur News

बलवंत रात में अपने महिला मित्र से मिलने गया था। दोनों में विवाद होने पर बलवंत ने उस पर पिस्टल तान दिया था। महिला ने किसी तरह उसे कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना 112 नंबर पर दी थी। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल बरामद किया था।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Updated: Wed, 28 Apr 2021 06:30 PM (IST)
Hero Image
गिरफ्तारी के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक महिला मित्र से मिलने पहुंचे बारी गांव निवासी बलवंत सिंह के पास से रविवार रात पीआरवी टीम ने 32 बोर की पिस्टल बरामद की थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध मंगलवार को आम्र्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को बुधवार को जेल भेजा जाएगा।

पिस्‍टल निकालकर धमकी देने पर महिला मित्र ने बुलाई पुलिस

बलवंत रात में अपने महिला मित्र से मिलने गया था। दोनों में विवाद होने पर बलवंत ने उस पर पिस्टल तान दिया था। महिला ने किसी तरह उसे कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना 112 नंबर पर दी थी। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल बरामद किया था। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल जेएन सिंह का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध आर्म्‍स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा। अभी यह नहीं पता चल सका है कि बलवंत को पिस्टल कहां से मिली थी। इसकी छानबीन की जा रही है। पिस्टल जिसने दी है, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश पर मुकदमा

शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार चौकी क्षेत्र के जानकीपुरम में सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर बदमाश अनूप यादव पर पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्‍स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में भी गोली लग गई थी। उसकी स्थिति में सुधार है। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी भाग निकले थे। पुलिस अनूप को गिरफ्तार करने के साथ उसके दो और साथियों की तलाश में जुटी हुई है।  अनूप में पूर्व में राजघाट थाना पुलिस पर हमला भी कर चुका है। अनूप पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अनूप यादव निवासी हरसेवकपुर नंबर दो दहला टोला थाना गुलरिहा के पास से एक पिस्टल, दो ङ्क्षजदा कारतूस, दो खाली कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद किया है। अनूप पर राजघाट, गोरखनाथ, तिवारीपुर, सहजनवां, चिलुआताल, पिपराइच, शाहपुर,  में  लूट, हत्या के प्रयास, जालसाजी, चोरी, आम्र्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बदमाश की स्थिति में सुधार है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। वह भी जल्द पकड़े जाएंगे।