विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन से बढ़ी महिला वर्क फोर्स, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

Published: Wed, 25 Mar 2026 06:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि 2017 से यूपी में बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन से महिला श्रम शक्ति 12% से बढ़कर 36% हो गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 2017 से महिला श्रम शक्ति 12% से 36% पार हुई।

  2. गोरखपुर में 144 बेड के महिला छात्रावास का भूमि पूजन किया।

  3. साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्ष 2017 के बाद बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते प्रदेश में महिला श्रम शक्ति 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की सुरक्षा का सबसे बड़ा मानक यही होता है कि महिलाएं बिना भय के घर से बाहर निकलकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। बीते नौ वर्ष यूपी में यह संभव हो सका है। मुख्यमंत्री बुधवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 144 बेड के महिला हास्टल के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में 4.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन किया, रिसर्च एक्सीलेंस पुरस्कार वितरित किए तथा एक पुस्तिका का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर बड़े शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण करा रही है, ताकि बेटियां सुरक्षित वातावरण में रहकर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।