विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, नारी सम्मान का दिया संदेश

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:38 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर गोरखपुर में कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के पैर धोकर उपहार ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीएम योगी ने गोरखपुर में किया कन्या पूजन।

  2. महानवमी पर कन्याओं के पैर धोकर दिए उपहार।

  3. नारी शक्ति के महत्व पर दिया विशेष जोर।

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। देश भर में शारदीय नवरात्र की धूम है। लोग जगह-जगह अपनी परंपराओं के अनुसार मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को महानवमी के अवसर पर गोरखपुर में कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के पैर धोकर उपहार भेंट किए। 

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 'संकल्प से सिद्धि' तक 'नए भारत के नए उतर प्रदेश' के विकास की तस्वीर भी दिखाई।

इस बीच सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि सभी सिद्धियों, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश की नारीशक्ति अपने सामर्थ्य, संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने मातृ शक्ति की महत्ता भी बताई, कहा- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवता का वास होता है। सुख, समृद्धि और कल्याण होता है।

यह भी पढ़ें- आदिशक्ति की आराधना तभी पूर्ण होगी, जब प्रदेश की मातृशक्ति सुरक्षित, सम्मानित और स्वावलंबी बनेगी: सीएम योगी