Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कायस्‍थों को एक मंच पर लाने का काम शुरू, राजू श्रीवास्तव से शुरू हुआ सदस्यता अभियान

    By Satish Chand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jul 2021 04:09 PM (IST)

    दर असल कायस्थ समाज एकजुट नहीं है। वह अलग-अलग गुटों अलग-अलग धड़ों में बंटा है। इसीलिए उसकी शक्ति का क्षरण हो रहा है। यही कारण है कि उसे किसी तरह का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब सभी को एक मंच पर लाने का काम शुरू हो गया है।

    Hero Image
    संबोधित करते प्रख्यात हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, सौ. संस्‍था।

    गोरखपुर, जेएनएन। धड़ों में बंटे कायस्‍थ समाज को अब एक मंच पर लाने का काम शुरू हो गया है। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया है। कायस्थ समाज को एक बैनर तले लाने की योजना कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय निभा रहा है। दर असल कायस्थ समाज एकजुट नहीं है। वह अलग-अलग गुटों, अलग-अलग धड़ों में बंटा है। इसीलिए उसकी शक्ति का क्षरण हो रहा है। यही कारण है कि उसे किसी तरह का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सदस्यता अभियान का शुभारम्भ प्रख्यात हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान किया है। इससे उम्‍मीद बन गई है कि अब सभी कायस्‍थ एक मंच के नीचे आ जाएंगे। राजू श्रीवास्तव ने कायस्थों से अपील करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि हम एकजुट हों। हम बिखरे हुए हैं। अभी भी वक्त है कि सारे निजी कारणों को भूलकर एक जगह एकत्र हों। तभी सरकारों को हमारी ताकत का एहसास होगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज में जो लोग उच्च पदों पर पहुंच जाते हैं वह अपने समाज से कट जाते हैं। कुर्सी पाते ही समाज से कटना नहीं चाहिए, बल्कि समाज से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रहा है। सारे कायस्थों से अपील है कि वह इस बैनर तले एकजुट हों और समाज को मजबूत करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशों में भी बनाए जा रहे सदस्‍य

    न्यास के अध्यक्ष दिनेश खरे ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश ही नहीं विदेशों में संस्था के प्रतिनिधि सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं। सदस्यता अभियान शनिवार से एक माह की अवधि तक यानि 14 अगस्त 2021 तक चलाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बड़ी संख्‍या में सदस्य इस बैनर तले जुड़ेंगे। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वह प्रतिदिन सारे कार्यों को छोड़कर इस अभियान से जुड़ें । यह फार्म आनलाइन भी उपलब्ध है। हर पदाधिकारी कम से कम दस हजार लोगों तक पहुंचने की कोशिश जरूर करे। इस मौके में संस्था के अन्य पदाधिकारी संजय अस्थाना उपाध्यक्ष, प्रमिला श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विभा श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, अर्पिता श्रीवास्तव सचिव महिला प्रकोष्ठ सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित हुए।