विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में मोबाइल से बात करते हुए बिस्तर पर बैठी महिला, जानें- फ‍िर क्‍या हुआ..

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 08 Sep 2019 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 07:43 AM (IST)

पति से मोबाइल फोन पर बात करने की धुन में महिला को यह अहसास नहीं रहा कि उसके बिस्तर पर ...और पढ़ें

गोरखपुर में मोबाइल से बात करते हुए बिस्तर पर बैठी महिला, जानें- फ‍िर क्‍या हुआ..
गोरखपुर में मोबाइल से बात करते हुए बिस्तर पर बैठी महिला, जानें- फ‍िर क्‍या हुआ..

गोरखपुर, जेएनएन। विदेश में रह रहे पति से मोबाइल फोन पर बात करने की धुन में महिला को यह अहसास नहीं रहा कि उसके बिस्तर पर सांप का जोड़ा बैठा हुआ है। जैसे ही वह बिस्तर पर बैठी वहां लिपटे वह सांप के जोड़े ने उसे डंस लिया। महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

बिस्‍तर पर बैठे थे दोनों सांप
गगहा क्षेत्र के ग्राम रियांव निवासी जयसिंह यादव थाईलैंड रहते हैं। उन्होंने रात में पत्नी गीता को फोन किया, फोन पर पति से बात करने में मशगूल गीता बिस्तर पर लिपटे दोनों सांपों पर अनजाने में बैठ गई।

एक दूसरे से लिपटे नर-मादा करैत ने उन्हें डंस लिया। दोहरीघाट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने करैत सांप के जोड़े को मार डाला।

ऐसे होते हैं करैत सांप

  • कोबरा से अधिक खतरनाक है करैत
  • इंसानों के बीच रहना व सोना करैत की पसंद
  • शिकार के लिए रात में ही बाहर निकलते हैं करैत
  • ठंडे खून वाला करैत गर्मी पाने के लिए इंसान के बिस्तर में घुस जाता
  • करैत के डंसने से इंसान को नहीं होता दर्द