Move to Jagran APP

गोरखपुर पहुंची आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महिला, देवरिया पुलिस को सौंपा गया

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की महिला का कहना था कि वह ग्राम प्रधान के घर चौका-बर्तन करती थी। छह सितंबर को प्रधान के घर में कोई नहीं था तो मौका पाकर प्रधान पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:45 PM (IST)
गोरखपुर पहुंची आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महिला, देवरिया पुलिस को सौंपा गया
उत्‍तर प्रदेश पुलिस का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया में एक माह पहले आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महिला गोरखनाथ थाना क्षेत्र में देखी गई। पहले से सतर्क पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर देवरिया पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का आरोप है कि प्रधान पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने मुकदमा भी दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस प्रभावशाली लोगों के दबाव में आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है।

loksabha election banner

प्रधान के घर करती थी चौका बर्तन का काम

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की महिला का कहना था कि वह ग्राम प्रधान के घर चौका-बर्तन करती थी। छह सितंबर को प्रधान के घर में कोई नहीं था, तो मौका पाकर प्रधान पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 13 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई। एक माह से थाने, एसपी व डीआइजी कार्यालय के चक्कर लगा रही है। मामले की विवेचना सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय कर रही हैं।

एसपी ने कहा-प्रथम दृष्‍टया आरोप सही नहीं

महिला का कहना है कि देवरिया में जब पुलिस ने उसकी एक न सुनी तो वह परेशान हो गई। इसलिए न्याय न मिलने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक देवरिया डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि प्रार्थना पत्र लेकर गोरखपुर गई महिला को रामपुर कारखाना थाना प्रभारी अपने साथ ले आए हैं। आरोपों की जांच कराई जा रही है। दुष्कर्म का आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं है, क्योंकि महिला जिस वक्त की घटना बता रही है, उस समय आरोपित की लोकेशन देवरिया शहर में थी। ऐसे में बिना जांच के मुकदमा दर्ज करना ठीक नहीं है। जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

देवरिया पुलिस ही करेगी कार्रवाई

एसएपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि देवरिया जिले की महिला प्रार्थना पत्र लेकर सुबह गोरखपुर आयी थी।  इसकी जानकारी वहां के अधिकारियों को दी गई। देवरिया पुलिस महिला को साथ ले गई है। देवरिया में ही उस बारे में कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.