Move to Jagran APP

महिला का मिला कंकाल, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस Gorakhpur News

गोरखपुर में नाले के किनारे जलकुंभी में एक महिला का कंकाल मिला है। शव को लेकर करीब घंटे भर तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पता चला कि स्थल देवरिया जिले का है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 11:40 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 11:40 AM (IST)
गोरखपुर में एक नाले के पास महिला का कंकाल मिला है।

गोरखपुर, जेएनएन। गगहा थाना क्षेत्र के गड़ही व देवरिया जिले के एकौना थाना के कोलकेशव गांव में नाले के किनारे जलकुंभी में एक महिला का कंकाल मिला है। शव को लेकर करीब घंटे भर तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पता चला कि स्थल देवरिया जिले का है। गड़ही गांव के पास महिला कंकाल मिलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बांसगांव जगत राम कन्नौजिया, थाना प्रभारी गगहा राज प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब घंटे भर तक इस बात को लेकर विवाद चला कि क्षेत्र किसका है। काफी जद्दोजहद के बाद एकौना पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बांसगांव जगत राम कन्नौजिया ने बताया कंकाल एकौना थाना क्षेत्र में मिला है। छानबीन वहां की पुलिस करेगी।

loksabha election banner

युवती को किया अगवा

खोराबार क्षेत्र में शुक्रवार को मनबढ़ ने युवती को अगवा कर लिया।मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दिए तहरीर में युवती के चाचा ने लिखा है कि आरोपित गांव का रहने वाला है। शुक्रवार की रात उनकी भतीजी को झांसा देकर अपने साथ लेकर चला गया। युवती घर में रखे गहने भी उठा ले गई है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार नासिर हुसैन ने बताया कि युवती और आरोपित बालिग हैं।

युवक पर दुष्कर्म का आरोप

खोराबार क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने लिखा है कि दो माह पहले उसका पति मजदूरी करने बाहर चला गया।अकेला पाकर गांव के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। युवक भी अपने पास रखने से इंकार कर दिया।शनिवार की सुबह थाने पहुंच उसने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक खोराबार नासिर हुसैन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.