Move to Jagran APP

मौसम : कहर ढाएंगी पछुआ हवाएं, पुरुवा हवाएं बढ़ाएंगी कोहरा Gorakhpur News

पूर्वांचल में बारिश के बाद खिलखिलाती धूप से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। पर मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तापमान में और गिरावट आएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 10:39 AM (IST)
मौसम : कहर ढाएंगी पछुआ हवाएं, पुरुवा हवाएं बढ़ाएंगी कोहरा Gorakhpur News
मौसम : कहर ढाएंगी पछुआ हवाएं, पुरुवा हवाएं बढ़ाएंगी कोहरा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बारिश के बाद खिलखिलाती धूप से लोगों को ठिठुरन से तनिक राहत मिली है। पर मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि बारिश रुकते ही शनिवार को पारा पांच डिग्री चढ़ गया।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ असम की तरफ चला गया है। राजस्थान के ऊपर बना चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। नतीजतन बारिश थम गई है। वायुमंडल में विलंबित धूल के कण बारिश की वजह से जमीन पर आ गए हैं। ऐसे में दोपहर तक चलने वाली पुरवा हवाएं कोहरे की वजह बनेंगी और दोपहर बाद चलने वाली पछुआ हवाएं शहर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश का पारा गिराएंगी।

सप्ताह में पारा की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि                 अधिकतम तापमान

14 दिसंबर              22.6

13 दिसंबर              17.4

12 दिसंबर              22.6

11 दिसंबर              24.5

10 दिसंबर              24.2

09 दिसंबर              25.4

08 दिसंबर              26.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.