विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में विनोद तावड़े के साथ चाय पर बैठे संजय निषाद, उठाए समाज से जुड़े मुद्दे

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:22 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मुलाकात की। इस दौरान सहयोगी दलों ...और पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ( बाएं) को स्मृति चिन्ह प्रदान करते डा. संजय निषाद (दाएं)।सौ, निषाद पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ( बाएं) को स्मृति चिन्ह प्रदान करते डा. संजय निषाद (दाएं)।सौ, निषाद पार्टी

HighLights

  1. विनोद तावड़े और संजय निषाद ने गोरखपुर में चाय पर की मुलाकात।

  2. निषाद समाज से जुड़े आरक्षण और मुकदमों पर हुई गहन चर्चा।

  3. मजवार व तुरहा समुदाय को परिभाषित करने की मांग उठाई गई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शुक्रवार देर शाम कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद के पादरी बाजार स्थित आवास पहुंचे। डा. संजय निषाद ने उन्हें चाय पर आमंत्रित किया था। तावड़े के पहुंचने पर उन्होंने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई।

मुलाकात में सहयोगी दलों के बीच समन्वय के साथ निषाद समाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। डा. संजय निषाद ने आंदोलन के दौरान रेलवे की
ओर से कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आंदोलन से जुड़े दो मुकदमों में पुलिस की तरफ से एक वापस हो चुका है, जबकि दूसरा अभी लंबित है।

संजय निषाद ने आरक्षण से जुड़े विषय पर सामाजिक न्याय मंत्रालय के स्तर से पहल कराने की मांग रखी। उन्होंने मजवार और तुरहा समुदाय को परिभाषित करने और उन्हें संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने का विषय भी उठाया। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के आयोगों में समायोजन की मांग तावड़े के समक्ष रखी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत; परिवार का हंगामा

संजय निषाद ने बताया कि मुलाकात में राजनीतिक विषयों के साथ समाज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'चुनाव का इंतजार न करें, बड़ी जीत के लिए अभी से जुटें', विनोद तावड़े ने गोरखपुर में चुनावी तैयारियों का लिया जायजा