विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वोत्तर रेलवे के नए महाप्रबंधक बने विनय कुमार त्रिपाठी

By Satish ShuklaEdited By:
Published: Wed, 28 Oct 2020 09:55 AM (IST)

महाप्रबधंक 1983 बैच के भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (आई.आर.एस.ई.ई.) के अधिकारी हैं। पहली नियुक्ति उत्तर रेलवे में सहायक विद्युत ...और पढ़ें

पूर्वोत्‍तर रेलवे के नए महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी।
पूर्वोत्‍तर रेलवे के नए महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी।

गोरखपुर, जेएनएन। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (संकर्षण) विनय कुमार त्रिपाठी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बनाए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद तथा मुख्य विद्युत लोकोमोटिव इंजीनियर एवं अपर महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कुशलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं।

स्विटजरलैंड एवं अमेरिका में उच्च प्रबंधन में लिया प्रशिक्षण 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार महाप्रबधंक 1983 बैच के भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (आई.आर.एस.ई.ई.) के अधिकारी हैं। पहली नियुक्ति उत्तर रेलवे में सहायक विद्युत इंजीनियर के पद पर हुई थी। उन्होंने स्विटजरलैंड एवं अमेरिका में उच्च प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।उत्कृष्ट तकनीक के तीन फेज वाले विद्युत लोकोमोटिव के विकास एवं स्वदेशीकरण में सराहनीय योगदान दिया है।

यह इंजन आज भारतीय रेलवे की अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। 29 फरवरी 2020 को राजीव अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।