विहिप कार्यकर्ताओं ने लिया अखंड भारत का संकल्प
गोरखपुर में कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू हुए विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे।
गोरखपुर : विश्व ¨हदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि देश को अखंड बनाने की बात पूर्णतया व्यवहारिक है और यह होकर रहेगा। अपनी बात के पक्ष में उन्होंने जर्मनी, वियतनाम, इजराइल आदि देशों के एकीकरण की याद दिलाई। परांडे ने महर्षि श्रीअरविंद के उस कथन की याद भी दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं भारत को अखंड बनते देख रहा हूं।'ं
उन्होंने कहा कि भारत को भिन्न-भिन्न समय में खंडित किया गया। अंग्रेजों ने ¨हदू-मुसलमानों को लड़ाया। कुछ नेताओं ने सत्ता की लोलुपता के लिए देश को खंडित कराया। लेकिन अब इसके एक बार फिर अखंड होने का समय आ गया है। इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। भारत को अखंड बनाने का संकल्प सबको मिलकर लेना होगा। परांडे ने कहा कि अखंड भारत की संकल्पना सांस्कृतिक है, राजनीतिक नहीं। कार्यक्रम के औचित्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह अवसर है अखंड भारत के लिए सभी को संकल्पित होने का। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शिवशंकर शाही ने प्राचीन भारत को शिक्षा के लिए उपयुक्त बताते हुए उसके अनुरूप अखंड भारत की संकल्पना को एक बार फिर साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत दुनिया में चहुंओर नेतृत्व कर रहा है। इस अवसर पर मिलिंद परांडे को बजरंग दल की ओर से गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने गदा भेंट किया। मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी गोरखपुर की कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जेपी जायसवाल और विशिष्ट अतिथि सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर अंबरीश, प्रदीप पांडेय, राजेश, डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, अमरजीत, राजेंद्र अग्रवाल, विष्णु प्रताप सिंह, देवीलाल गुप्ता, राजू लोहरका, नीरज जायसवाल, धीरज ओझा, माया गुप्ता, ऋचा वर्मा, कंचनलता खेमका, पद्मा गुप्ता, सत्यप्रकाश मुन्ना, मनीषा चतुर्वेदी, रागिनी जायसवाल, राजेश गुप्ता, शिखर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकुंद शुक्ल और आभार ज्ञापन विजय खेमका ने किया।