विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुंडों को सही जगह पर पहुंचा रही योगी आदित्यनाथ सरकार: टीएस रावत

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 04 Dec 2017 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2017 03:51 PM (IST)

रावत ने कहा अब शिक्षा को अपडेट करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुताबिक हुनर पैदा करना होगा। बच्चे इंटरनेट चला रहे हैं लेकिन बुजुर्गों को गलत लगता है।

गुंडों को सही जगह पर पहुंचा रही योगी आदित्यनाथ सरकार: टीएस रावत
गुंडों को सही जगह पर पहुंचा रही योगी आदित्यनाथ सरकार: टीएस रावत

गोरखपुर (जेएनएन)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर में गोरक्षपीठ की महत्ता पर प्रकाश डाला। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह को संबोधित किया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गोरखपुर आने का यह पहला मौका है। मैं पूज्य योगी आदित्यनाथ का आभारी हूं। उन्होंने यहां आने का अवसर दिया। गोरक्षपीठ एक ऐसी पीठ है जिसने देश की आजादी से लेकर संस्कृति की रक्षा की। इस पीठ ने ऐतिहासिक कार्य किया है। 

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ ने आने वाले समय की चुनौतियों को स्वीकार कर 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की। आज 45 संस्थाओं में 50 हजार से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने एनसीसी के बच्चों के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने कहा परिषद राष्ट्रवाद की शिक्षा के साथ भारत माता के लिए बच्चों को तैयार कर रही है। यहां की शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नही बल्कि जरूरत के अनुसार है। 

रावत ने कहा कि अब शिक्षा को अपडेट करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुताबिक हुनर पैदा करना होगा। आज बच्चे इंटरनेट चला रहे हैं लेकिन बुजुर्गों को गलत लगता है। हमें तकनीकी ज्ञान बढ़ाना होगा। ज्ञान का संबर्धन और प्रसार करना होगा। बाटने से ही ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ माह के कार्यकाल में सुशासन की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज राज्यों की खबर लेते हैं। मुझे लगता है कि यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह गुंडा राज खत्म किया वह अनुकरणीय है। मैं अपने प्रदेश के पुलिस वालों से कहता हूं कि गुंडों को जहां पहुचना चाहिए, उत्तर प्रदेश की पुलिस वहा पहुचा रही है। उन्होंने कहा कि 22 वर्ष की आयु में योगी आदित्यनाथ ने पूरा परिवार त्याग दिया। मेरी तुलना उनसे नही है। वह देश के कल्याण के लिए बने हैं और मैं राज्य कल्याण के लिए। उन्होंने सभी को देव भूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रभक्ति से भरी शिक्षा ही व्यक्ति का संपूर्ण विकास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा राष्ट्रभक्ति से भरी शिक्षा ही व्यक्ति का संपूर्ण विकास कर सकती है। जीवन को आगे बढ़ाने के लिए तकनीक और प्रबंधन जरूरी है लेकिन अनुशासन के वगैर हम कल्याण के मार्ग को आगे नहीं बढ़ा सकते। उत्तराखंड के सीएम के बाद योगी आदित्यनाथ ने भी इस समारोह को संबोधित किया। 

 

उन्होंने कहा कि आज उत्तर कोरिया का शासक मानवता के लिए चुनौती बन गया है। परमाणु शक्ति पाकर वह अनुशासनहीन हो गया है।

यह भी पढ़ें: EVM पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बसपा सुप्रीमो मायावती को करारा जवाब

उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस से मुक्ति पाना है तो सभी शिक्षण संस्थाएं स्वछता अभियान को हिस्सा बनाएं। स्कूलों में छुट्टियां कम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुनी 150 से अधिक की फरियाद 

पर्व और त्योहार से समाज कैसे जुड़ता है यह बताना चाहिए। भारत माता तो है ही अलग अलग काल खंड में महानायको ने अपने पुरुषार्थ से इसे नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें: केंद्र व यूपी के बाद अब प्रदेश के महानगरों में भी भाजपा की सरकार

यदि वह पाठ्यक्रम का हिस्सा न हो तब भी बच्चों को जागरूक किया जाना चाहिए। उतखण्ड के तीर्थ स्थल हमारी आत्मा के एकात्मबिंदु है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में EVM पर सवाल उठाने वाली शबाना की खुली पोल, मिले थे 87 वोट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।