विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में PET परीक्षा के लिए 52 केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती, 23208 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:02 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर में 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली पीईटी-2026 परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 23,208 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पीईटी-2026 परीक्षा गोरखपुर में 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को।

  2. 52 केंद्रों पर 23,208 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, दो पालियों में होगी।

  3. 52 सेक्टर और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात, कड़ी निगरानी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 जनपद में 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में 23,208 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इसके लिए जिले में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसी प्रकार 967 वाह्य कक्ष निरीक्षक, चार कक्षों पर एक आंतरिक कक्ष निरीक्षक समेत कुल 104 तथा 145 रिजर्व कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक भी की जा चुकी है। परीक्षा कक्षों में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

पर्यटन भवन में बना कंट्रोल रूम
परीक्षा की निगरानी और समन्वय के लिए पर्यटन भवन स्थित कक्ष संख्या तीन और चार में डबल लाक की व्यवस्था की गई है। संस्थागत स्तर पर परीक्षा की जिम्मेदारी डा.राकेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है। वहीं, अब्दुल सिद्दीकी को प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा के दौरान फ्रिस्किंग की जिम्मेदारी संस्था की ओर से निभाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP PET परीक्षा के लिए मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल