यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MLC Election Result: BJP के देवेंद्र सिंह ने इस सीट से लगाई जीत की हैट्रिक, बोले- सपा की साइकिल हो चुकी पंक्चर
UP MLC Election Result 2023 एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट से भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत की ...और पढ़ें

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। UP MLC Election Result 2023 : गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम आने के साथ भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस सीट का एक नया इतिहास रच दिया है। 69 वर्ष के देवेंद्र सिंह ने लगातार तीसरी बार सीट पर कब्जा जमाकर जीत की हैट्रिक लगाई है। जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 'सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है, वो गए काम से'। इस सीट पर जीत के संपूर्ण इतिहास की बात करें तो वह चौथी बार स्नातक एमएलसी बने हैं। पहली बार उन्हें 1998 में सपा प्रत्याशी के तौर पर जीत मिली थी। 2004 में वाईडी सिंह ने इस चुनाव में देवेंद्र सिंह को हरा दिया लेकिन 2010 में सपा के टिकट से ही उन्होंने यह सीट फिर से हासिल कर ली।
ऐसे जारी रखा जीत का सिलसिला
जीत का सिलसिला उन्होंने 2016 में भाजपा के टिकट से जारी रखा। एक बार फिर भाजपा ने उनपर भरोसा जताया और वह उस भरोसे पर खरे उतरे। गोरखपुर के भौवापार के रहने वाले देवेंद्र सिंह की पहचान छात्र जीवन से ही एक संघर्षशील नेता के तौर पर रही है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने बतौर छात्र नेता छात्रहित के लिए संघर्ष किया था। उस दौरान के सभी छात्र आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी।
.jpg)
समर्थकों में खुशी की लहर
देवेंद्र प्रताप सिंह की जीत पर शुक्रवार की सुबह गोरखपुर शहर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। भाजपा कार्यालय पर भी भाजपाईयों द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
वर्षवार अब तक चुने गए स्नातक एमएलसी
- 1968 - पं. सुरति नारायण मणि त्रिपाठी
- 1974 - पं. सुरति नारायण मणि त्रिपाठी
- 1980 - कृष्णपाल सिंह, एडवोकेट
- 1986 - कृष्णपाल सिंह, एडवोकेट
- 1992 - परशुराम मणि त्रिपाठी
- 1998 - देवेन्द्र प्रताप सिंह
- 2004 - डॉ. वाईडी सिंह
- 2010 - देवेन्द्र प्रताप सिंह
- 2016- देवेंद्र प्रताप सिंह
- 2022- देवेंद्र प्रताप सिंह
