Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoria MLC Election 2022 Results: भाजपा के डा. रतन पाल सिंह भारी मतों से चुनाव जीते, डा. कफील खान को दी मात

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2022 01:35 PM (IST)

    UP MLC Election 2022 result कुशीनगर-देवरिया स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र में एमएलसी पद के ल‍िए भाजपा के डा. रतन पाल स‍िंह ने सपा के डा कफील अहमद को भारी मतों से चुनाव हरा द‍िया। डा. रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 4255 मत मिले जबकि कफील को 1031 मत म‍िले।

    Hero Image
    नव न‍िर्वाच‍ित एमएलसी डा. रतन पाल सिंह। - जागरण

    देवरिया, जागरण संवाददाता। Deoria MLC Election 2022 Results: कुशीनगर-देवरिया स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से एमएलसी के ल‍िए भाजपा के डा. रतन पाल सिंह ने प्रथम वरीयता के 4255 मत पाकर सपा प्रत्याशी डा. कफील खान को पराजित किया। कफील को महज 1031 मत से संतोष करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीत को लेकर आश्‍वस्‍त थे भाजपा समर्थक

    सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के दौरान सबकी निगाह परिणाम पर लगी रही। हालांकि भाजपा के कदावर नेता डा. रतनपाल सिंह की जीत को लेकर सभी लोग पहले से ही अनुमान लगाए थे। परिणाम उनके पक्ष में आने पर भाजपा कार्यकताओं अबीर गुला उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मतगणना खत्म होने के करीब एक घंटे बाद सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डा. रतनपाल सिंह ढोल नगाड़े के बीच कलेक्ट्रेट पहुंचे।

    यह लोग रहे मौजूद

    यहां जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने भाजपा के डा. रतन पाल सिंह को एमएलसी निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी- मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद कमलेश पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, डा.शल मणि त्रिपाठी आदि ने डा.रतनपाल का स्वागत किया।

    हर टेबल पर भाजपा की बढ़त रही

    आठ टेबल पर चार-चार यानी कुल 32 मतदान केंद्रों की गणना हुई। टेबल नंबर एक कुल 809 मतों में भाजपा के डा.रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 630 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा के डा.कफील खान को 155, मुक्तिनाथ सिंह को तीन, विनय प्रकाश श्रीवास्तव को शून्य, आफताब आलम को एक, शैलेश कुशवाहा को तीन मिले। 17 मत अस्वीकार कर दिए गए। टेबल नंबर दो पर कुल 792 मतों में भाजपा के डा.रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 640 मत मिले।

    डा.कफील खान को 133, मुक्तिनाथ सिंह को एक, विनय प्रकाश श्रीवास्तव को शून्य, आफताब आलम को शून्य, शैलेश कुशवाहा को दो मत मिले। 16 मत अस्वीकार कर दिए गए। टेबल नंबर तीन पर कुल 509 मतों में भाजपा के डा.रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 357, सपा के डा.कफील खान को 131, मुक्तिनाथ सिंह को दो, विनय प्रकाश श्रीवास्तव व आफताब आलम को शून्य, शैलेश कुशवाहा को नौ मत मिले। 10 मत अस्वीकार कर दिए गए।

    पहले चक्र से पीछे रहे कफील

    टेबल नंबर चार पर कुल 734 मतों में भाजपा के डा.रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 467 मत मिले, जबकि सपा के डा.कफील खान को 146, मुक्तिनाथ सिंह को पांच, विनय प्रकाश श्रीवास्तव व आफताब आलम को शून्य, शैलेश कुशवाहा को तीन मत मिले। 13 मत अस्वीकार कर दिए गए। टेबल नंबर पांच पर कुल 737 मतों में भाजपा के डा.रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 593, सपा के डा.कफील खान को 129 मत मिले।

    टेबल नंबर छह पर कुल 750 मतों में भाजपा के डा.रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता का 586 व सपा के डा. कफील खान को 144 मत मिले। टेबल नंबर सात पर कुल 521 मतों में भाजपा के डा.रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 422 व सपा के डा.कफील खान को 89 मत मिले। टेबल नंबर आठ पर कुल 572 मतों में भाजपा के डा. रतन पाल सिंह को प्रथम वरीयता के 460 व सपा के डा.कफील खान को 104 मत मिले।

    कुल मतदाता -5526

    कुल मतदान -5424

    मतगणना में पाए गए अवैध मत-102

    मत जिनकी गिनती हुई- 5322

    जीते- डा.रतन पाल सिंह भाजपा-4255

    हारे-डा.कफील खान, सपा-- 1031

    भाजपामय देवरिया जिला

    विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी सातों सीटों पर विजय का पताका फहरा कर एमएलसी चुनाव में भी वोट के ज्यादे अंतर से सपा को पटखनी देकर सियासी संदेश देने का काम किया है।

    मिलनसार स्वभाव के डा. रतनपाल

    सीएम योगी के खास माने जाने वाले नवनिर्वाचित एमएलसी डा. रतन पाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजयुमों व भाजपा में अच्छी पकड़ रखने के साथ ही आम लोगों में मिलनसार स्वभाव भी चुनाव में काम आया। गौरीबाजार के निकट उसरी गांव के रहने वाले रतन पाल ने विधान सभा चुनाव में रुद्रपुर से टिकट मांगा था। लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद भी पार्टी के साथ लगे रहे।

    Koo App
    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022