विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में जाम में फंसे मंत्री संजय निषाद, खुद सड़क पर उतरकर खुलवाया ट्रैफिक

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:30 AM (IST)

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद का काफिला गोरखपुर में विश्वविद्यालय चौराहे पर जाम में फंस गया। उन्होंने खुद वाहन से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद का काफिला गोरखपुर में जाम में फंसा।

  2. मंत्री खुद वाहन से उतरे और जाम खुलवाने में जुट गए।

  3. इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मत्स्य मंत्री डॉ.संजय निषाद का काफिला बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे विश्वविद्यालय चौराहे पर जाम में फंस गया। कुछ देर इंतजार के बाद मंत्री वाहन से उतरे और जाम खुलवाने में जुट गए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था, जिसमें डा. संजय निषाद को भी पहुंचना था। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका, जिससे मंत्री का काफिला जाम में फंस गया। मंत्री ने कहा कि वह गाड़ी में बैठे थे, लेकिन बेहतर समझा कि बाहर निकलकर व्यवस्था को संभालें।

यह भी पढ़ें- 9 महीने की यशी को देख पसीजा दिल, CM योगी ने दी चॉकलेट और दिया प्रतिभा हत्या कांड में न्याय का आश्वासन