Move to Jagran APP

Gorakhpur Crime: पुलिस के लिए चुनौती बना बुलेट सवार जालसाज, चाची कहकर उड़ा रहा महिलाओं के जेवर

Gorakhpur Crime News In Hindi गोरखपुर जिले में बेखौफ जालसाज पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। महिलाओं से उनके बेटे का दोस्त बता झांसे में लेकर चेन लॉकेट और अंगूठी मांग रहा और फरार हो जा रहा है।

By Jitendra PandeyEdited By: Pragati ChandPublished: Fri, 09 Dec 2022 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2022 09:40 AM (IST)
Gorakhpur Crime: पुलिस के लिए चुनौती बना बुलेट सवार जालसाज, चाची कहकर उड़ा रहा महिलाओं के जेवर
छह दिसंबर को सभाषद की मां से चेन लेने के बाद जाता बुलेट सवार जालसाज। सौ. पुलिस

गोरखपुर, जितेंद्र पाण्डेय। बुलेट सवार जालसाज पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। वह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घुम- घुमकर महिलाओं को चाची कहते हुए और खुद को उनके बेटे का दोस्त बताते हुए सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठी लेकर फरार हो जा रहा है। गुरुवार को भी उसने हरपुर-बुदहट क्षेत्र में एक महिला से सोने की लाकेट लेकर फरार हो गया। बुलेट सवार जालसाज अब तक चार महिलाओं और एक बुजुर्ग को अपना शिकर बना चुका है। खजनी के उनवल और पिपराइच के भटहट में जालसाज की फोटो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर है। बीच-बीच में जालसाज ने महराजगंज समेत अन्य जिलों में भी महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है।

loksabha election banner

हर बार अकेले ही घटना को अंजाम देता है जालसाज

जालसाज ने हर बार अकेले ही घटना को अंजमा दिया है। वह एक ही बुलेट और एक ही रंग का हेलमेट भी लगा कर चल रहा है। उसने महिलाओं और बुजुर्गो जालसाजी करने के दौरान भी एक ही तरह की बातों का प्रयोग किया है। सभी से उसने बेटे का दोस्त होने और मोबाइल पर बात कराने का नाटकर किया है। शाहपुर की दो महिला को छोड़ अन्य से सोने की चेन, लाकेट और अंगूठी लेने के बाद उन्हें बुलेट पर बैठाकर कुछ दूर तक ले गया और फिर उतारकर थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए फरार हो गया। उसके विरुद्ध शाहपुर में दो और पिपराइच, खजनी व हरपुर बुटहट थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

1- 26 अक्टूबर को बुजुर्ग प्रबंधक को बनाया था शिकार

बुलेट सवार जालसाज ने 26 अक्टूबर को पिपराइच थाना के अतरौलिया निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग फागू कन्नौजिया को अपना शिकार बनाया था। बुजुर्ग शाम के समय पैदल ही अपने विद्यालय से घर जा रहे थे। इसी दौरान जालसाज ने बुजुर्ग को रोक लिया और विदेश में रहने वाले बेटे का दोस्त बताते हुए थोड़ी देर बात किया। फिर उन्हें बुलेट पर बैठाकर कुछ दूर आगे ले जाकर बेटे का हवाला देते हुए अंगूठी में नग लगवाने के बहाने अंगूठी और चेन ले लिया। फिर उन्हें उतारकर फरार हो गया। फागू ने जालसाज की शिकायत भटहट चौकी पर की थी। जहां से उन्हें पिपराइच थाना जाने के लिए कहा गया था।

2- पांच नवंबर को महिला से ले लिए थे कान के टप्स

बुलेट सवार जालसाज ने एक नवंबर को शाहरपुर के संगम चौराहे पर टहलने निकली महिला इंद्रावती देवी को उनके घर के सदस्यों का नाम बताते हुए झांसे में लिया। फिर बेटे का हवाला देते हुए कहा कि कान के टप्स का वजन बढ़ाने के लिए कहे हैं। महिला जालसाज की बातों में आकर अपने दोनो कान के टप्स को उताकर दे दी। घर पहुंचकर बेटे से बात होने के बाद जालसाजी की शिकार महिला ने शाहपुर थाना में तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

3- आठ नवंबर को शाहपुर में महिला से ली थी अंगूठी

शाहपुर के आवास विकास कालोनी में पांच नवंबर की सुबह पार्क में टहल रही महिला सिद्धेश्वरी पाण्डेय को बुलेट सवार जालसाज ने चाची कह कर रोका। इसके बाद पुना में रह रहे उनके बेटे अमित का खुद को दोस्त बताते हुए कहा कि हमारा नाम राजू है और चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। उसने महिला से मोबाइल पर उनके बेटे से बात कराने का नाटक भी किया। फिर व्यस्त बताते हुए मोबाइल काट दिया। महिला झांसे में आकर जालसाज को अंगूठी निकाल कर दे दी। इसके बाद वह फरार हो गया। जानकारी होने के बाद महिला ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

4- छह दिसंबर को उनवल में सभाषद की मां से ली थी सोने की चेन

खजनी थाना के नगर पंचायत उनवल में मनोनीत सभाषद के घर पहुंचकर बुलेट सवार जालसाज ने उनकी मां को झांसे में लेकर कहा कि सभाषद शिव कुमार शाह ने भेजा है। जो सोने की चेन आपने पहना है उसमें लाकेट लगवाने के लिए कहे हैं। यहां भी उसने मोबाइल निकालकर सभाषद से बात कराने का नाटक किया। झांसे में आकर महिला ने 15 ग्राम सोने की चेन निकालकर जालसाज को दे दी। इसके बाद बुलेट सवार जालसाज महिला के पति नारद को बैठाकर कुछ दूर गया। फिर उन्हें उतारते हुए थोड़ी देर में आने की बात कहकर फरार हो गया। सभाषद ने खजनी थाना में तहरीर देकर जालसाज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.