Move to Jagran APP

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल संयुक्त वामदल ने दिया धरना Gorakhpur News

संयुक्त वामदलों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर गुरुवार को धरना दिया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:30 AM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल संयुक्त वामदल ने दिया धरना Gorakhpur News
गांधी प्रतिमा के पास धरना देते संयुक्त वाम दल के कार्यकर्ता। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त वामदलों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। इस दौरान हड़ताल का समर्थन करते हुए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। धरने के पश्चात राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए राममूर्ति ने कहा कि भारत सरकार ने सभी श्रम कानूनों को बदल कर चार श्रम संहिताएं बना दी है, जिसको लेकर मजदूरों में असंतोष व्याप्त है। भाकपा के जिला सचिव राजेश साहनी ने कहा कि हमारे देश के मजदूरों ने सरकारों से लड़कर जो अधिकार प्राप्त किया है, उसे वर्तमान केंद्र सरकार ने कारपोरेट के पक्ष में बदल दिया है। अध्यक्षता भाकपा के जिलामंत्री का.सुरेश प्रसाद राय ने किया। धरने में प्रमुख रूप से जावेद अजीज, अश्वनी पांडेय, रविशंकर ङ्क्षसह, संदीप श्रीवास्तव, रामसेवक शुक्ल, हरिद्वार, नंदकिशोर मौर्य, मालती देवी, तनवीर अहमद, डा.आशीष ङ्क्षसह, रामसांवर यादव, राकेश दूबे, आरती निषाद आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मजदूर संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में उप्र चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर संयोजक रविशंकर सिह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने चीनी उद्योग कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण व अन्य मांगों पर विचार-विमर्श करने के श्रम आयुक्त उप्र की अध्यक्षता में एक त्रिपक्षीय समिति गठित की थी। समिति के समक्ष पांच ङ्क्षबदुओं को विचार करने के लिए संदर्भित किया गया था। समिति को छह माह में संस्तुति देनी थी, लेकिन प्रथम बैठक 18 अक्टूबर को हुई। इसके बाद आज तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है।

लोको रनिंग स्टाफ ने विरोध प्रर्दशन किया

निजीकरण, निगमीकरण, श्रम एवं कृषि कानूनों में संशोधन के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियनों द्वारा हड़ताल को आल इण्डिया लोको रंनिग स्टाफ एसोसिएशन ने समर्थन दिया। स्टेशन परिसर में डीजल लाबी के सामने विरोध प्रदर्शन तथा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष जेएन शाह, क्षेत्रीय महामंत्री विनय शर्मा, पीआरकेएस महामंत्री विनोद राय, संयुक्त महामंत्री एके सिंह ने अपने विचार रखे। इस दौरान सुजीत राय, राजकुमार राय, भारत कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.