Move to Jagran APP

मिशन शक्ति के तहत महिला थानेदार ने छात्राओं को सीखाया आत्‍मरक्षा का गुर

बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। हर मुश्किलों से लड़ना हो तो सशक्त बनें। यह तभी होगा जब खुद में परिवर्तन और आत्मविश्वास पैदा करेंगी। ये बातें बस्ती जिले के महिला थाने की थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने कही। मिशन शक्ति के तहत उन्‍होंने छात्राओं को प्रशिक्षित किया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM (IST)
मिशन शक्ति के तहत महिला थानेदार ने छात्राओं को सीखाया आत्‍मरक्षा का गुर
मिशन शक्ति के तहत महिला थानेदार ने छात्राओं को सीखाया आत्‍मरक्षा का गुर। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। हर मुश्किलों से लड़ना हो तो सशक्त बनें। यह तभी होगा जब खुद में परिवर्तन और आत्मविश्वास पैदा करेंगी। ये बातें बस्ती जिले के महिला थाने की थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने कही। वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय साऊंघाट में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

बेटिया कर रही हैं नाम रोशन

उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कहा कि समय बदल गया है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम रोशन कर रही हैं। डरने के बजाए हर मुश्किलों से लड़ना सीखे। निर्भीक हों। पुलिस बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। इसके अलावा महिला आरक्षी संध्या रानी व सपना यादव ने छात्राओं को डेमो करके आत्मरक्षा के तौर-तरीको को बताया।

महिला हेल्‍प लाइन नंबर की दी गई जानकारी

परिस्थितियों में कैसे लड़कर खुद को सुरक्षित करें इसके टिप्स दिए। महिला हेल्पलाइन नंबर, एंबुलेंस नंबर, सीएम हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। विद्यालयों की छात्राओं के साथ सीधा संवाद भी किया। छात्राओं ने अपनी बात भी रखी। जिसका उत्तर भी थानाध्यक्ष ने दिया। बीआइडी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी की छात्रा समृद्धि ने आंतरिक्ष विज्ञान में भविष्य की संभावनाओं को लेकर छात्राओं को जानकारी दी। वार्डेन माधुरी त्रिपाठी ने छात्राओं के साथ प्रेरणा गीत गाया। छात्राओं को अनुशासन से लेकर अन्य जानकारियां दी। इस दौरान सीमा रानी, अभिलाषा शर्मा, गीता पाल, सुधेंद्र कुमार सहाय, सीमा, राम जतन, उर्मिला, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

योगाभ्यास प्रतियोगिता में नितिन कुमार रहे अव्वल

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती की ओर से शुक्रवार को डायट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक प्रतिभाग किए। इसमें महिला एवं पुरुष शिक्षक शामिल हुए। प्रतियोगिता में सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सेल्हरा कुदरहा के नितिन कुमार अव्वल रहे। प्रतियोगिता में शामिल सभी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रवक्ता डायट अमन सेन,उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट केएस वर्मा, राम कुमार, माधुरी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.