विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर से मुंबई जाएंगी दो जोड़ी समर स्पेशल गाडिय़ां

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 12:31 PM (IST)

रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से मुंबई (लोकमान्य तिलक) के बीच दो जोड़ी साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों गाडिय़ां 13-13 फेरा में चलाई जाएंगी।

गोरखपुर से मुंबई जाएंगी दो जोड़ी समर स्पेशल गाडिय़ां
गोरखपुर से मुंबई जाएंगी दो जोड़ी समर स्पेशल गाडिय़ां

गोरखपुर (जेएनएन)। गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से मुंबई (लोकमान्य तिलक) के बीच दो जोड़ी साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर से मुंबई तक दोनों गाडिय़ां 13-13 फेरा में चलाई जाएंगी। 
इन सभी ट्रेन का संचालन अप्रैल से होगा। 01118 नंबर की स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह पांच बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया सदर से 5.43 बजे से, भटनी से 6.25 बजे से चलकर मऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, सतना, इटारसी और कल्याण होते हुए दूसरे दिन शाम 4.55 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण चेयरकार के 10 और साधारण श्रेणी के आठ के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। 
- 01117 नंबर की स्पेशल ट्रेन एलटीटी से चार अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7.50 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन कल्याण, नासिक, इटारसी, सतना, इलाहाबाद, वाराणसी, मऊ, भटनी और देवरिया होते हुए दूसरे दिन शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण चेयरकार के 10 और साधारण श्रेणी के आठ के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। 
- 01116 नंबर की स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को दोपहर दो बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया सदर से 2.50 बजे से, भटनी से 3.52 बजे से छूटकर मऊ, वाराणसी, छिवकी, मानिकपुर, सतना, इटारसी, नासिक और कल्याण होते हुए दूसरे दिन रात 12.20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के छह, साधारण श्रेणी के पांच, एसी थर्ड टियर के चार व टू टियर के एक सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। 
- 01115 नंबर की स्पेशल ट्रेन एक अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को रात 12.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कल्याण, नासिक, सतना, मानिकपुर, छिवकी, वाराणसी, मऊ, भटनी और देवरिया होते हुए दूसरे सुबह 10.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के छह, साधारण श्रेणी के पांच, एसी थर्ड टियर के चार व टू टियर के एक सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।