Move to Jagran APP

गोरखपुर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, दबने से दो भाइयों की मौत- परिवार में मचा कोहराम

घटना कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मोहनाग की है। दोनों भाई ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। अचानक दीवार गिरने से दोनों मलबे के नीचे दब गए। जबतक लोगों ने निकालने की कोशिश की दोनों की सांसे थम गईं।

By Pragati ChandEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 04:21 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 04:21 PM (IST)
गोरखपुर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, दबने से दो भाइयों की मौत- परिवार में मचा कोहराम
ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो भाइयों की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददताा। गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो भाइयों की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। यह घटना कैंपियरगंज थाने के मोहनाग की है। भट्ठे की दीवार गिरने से दोनों भाई घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी ले जाया गया था। वहां से मेडिकल कालेज भेज दिया गया। इलाज के दौरान पहले छोटे भाई 22 वर्षीय रवि सहानी की मौत हुई। उसके कुछ घंटे बाद बड़े भाई 24 वर्षीय शेषमन की भी मौत हो गई। सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

loksabha election banner

ये है मामला: कैंपियरगंज के ग्राम पंचायत मोहनाग में परतावल महराजगंज के मनोज जायसवाल का ईंट भट्ठा है। मंगलवार की सुबह ईंट निकासी और भराई का काम चल रहा था। मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान भट्ठे की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे मोहनाग निवासी रवि साहनी व शेषमन साहनी दब गए। शोर सुनकर साथ के मजदूर मदद के लिए दौड़े और दोनों को मलबे से बाहर निकाले। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को सीएचसी कैंपियरगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायलों के मेडिकल कालेज पहुंचने के साथ ईंट भट्ठा मालिक भी मेडिकल पहुंच गए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान सुबह करीब 11 बजे छोटे भाई रवि सहानी की मौत हो गयी। शाम करीब पांच बजे बड़े भाई शेषमन ने भी दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम छाया हुआ है।

खेत में मिला युवक का शव: एक युवक का शव खेत में मिला है। मृतक नारद चौहान चंदौली जिले के साहबगंज थाने के केराडीह गांव का रहने वाला था। उसकी उम्र 40 वर्ष थी। उसका खजनी थाने के छपिया पशु बाजार के पश्चिम खेत में मिला था। वह निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के स्टोर में काम करता था। नारद सोमवार से अपने कार्यस्थल से गायब था। मंगलवार की सुबह गांव के चरवाहों ने उसका शव छपिया से पश्चिम में देखा। मृतक के नाक, कान व मुंह के रास्ते खून आ रहा था। उसकी जेब से शराब की शीशी व गुटका बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक खजनी इकरार अहमद ने बताया कि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का रणधीर उर्फ अजय पिपराइच के चनगहीं का निवासी है। बीते 10 नवंबर को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राज निषाद, रणधीर उर्फ अजय व रोहित पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। रमवापुर निवासी राज निषाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रोहित अभी फरार है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.