Move to Jagran APP

Top Gorakhpur News Of The Day, 24 June 2019, टोल प्‍लाजा ने नियम बदला, दुष्कर्म के बाद हत्या, मेंस पार्लर, सड़क दुर्घटना, अकबर के सिपहसालार

Top Gorakhpur News Of The Day 24 June 2019। टोल प्‍लाजा ने नियम बदला। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या। मेंस पार्लर। सड़क दुर्घटना। गोरखपुर का मोहद्दीपुर मोहल्ला।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 04:32 PM (IST)
Top Gorakhpur News Of The Day, 24 June 2019, टोल प्‍लाजा ने नियम बदला, दुष्कर्म के बाद हत्या, मेंस पार्लर, सड़क दुर्घटना, अकबर के सिपहसालार
Top Gorakhpur News Of The Day, 24 June 2019, टोल प्‍लाजा ने नियम बदला, दुष्कर्म के बाद हत्या, मेंस पार्लर, सड़क दुर्घटना, अकबर के सिपहसालार

गोरखपुर, जेएनएन। Top Gorakhpur News Of The Day गोरखपुर की 24 जून 2019 की प्रमुख खबरों में गोरखपुर-सोनौली रोड स्थित टोल प्‍लाजा द्वारा स्‍थानीय लोगों से टोल टैक्‍स न लेने की खबर प्रमुख रही। बस्‍ती जिले में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, पूर्वांचल में पुरुषों में बढ़ा पार्लर का क्रेज, महराजगंज में सड़क दुर्घटना में दो की मौत और गोरखपुर के चार सौ साल पुराने मोहल्‍ले मोहद्दीपुर की खबर भी चर्चा में रही।

loksabha election banner

टोल प्‍लाजा ने नियम बदला, अब इन लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्‍स Gorakhpur News

गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर स्थित नयनसर टोल प्लाजा पर अब लोकल आइडी दिखाने पर टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा, यह छूट सिर्फ निजी वाहनों के लिए है, कामर्शियल वाहनों से पूर्व की भांति टोल टैक्स लिया जाता रहेगा। टोल टैक्स छूट का दायरा किलोमीटर में तय नहीं किया गया है, कैंपियरगंज, सरहरी, जसवल चौराहा, करमैनी घाट, मछली गांव व कौडिय़ा के बीच के लोगों को यह सुविधा प्रदान की गई है।

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, गांव के ही व्‍यक्ति पर आरोप

गोरखपुर। बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के दोफड़ा गांव मे 40 वर्षीय एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को आरोपित किया गया। वह घटना के बाद से ही फरार है। दुष्कर्म और हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सीओ और एएसपी के बाद शाम को एसपी और आइजी नेग गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

Life style : 'कुछ हटकर' दिखने की चाह, पुरुषों में बढ़ा पार्लर का क्रेज Gorakhpur News

गोरखपुर। पार्लर शब्द का जिक्र आते ही हमेशा से सजी-संवरी महिलाओं की छवि उभरती रही है। पूर्वांचल में तो पार्लर को हमेशा से ही महिलाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन अब यह मिथक टूटने के कगार पर खड़ा है। स्मार्ट और अलग दिखने की चाहत में अब पूर्वांचल के पुरुष भी पार्लर से जुड़ते जा रहे हैं। मसाज, फेसियल, ब्लीच से सौंदर्य को बढ़ाने का प्रयास जो पहले सामान्‍यतया महिलाएं ही करती थीं, अब पुरुष भी करने लगे हैं। बीते वर्षों में शहर में मेंस पार्लर की संख्या तेजी से बढ़ी है।

भारी पड़ा हेलमेट न पहनना, दुर्घटना चली गई दो की जान

महराजगंज। महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा-निचलौल मार्ग पर ग्रामसभा दुर्गवलियां में सोमवार की सुबह जीप व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में ग्राम बलहीखोर निवासी चाचा बलराम (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में तीन वर्षीय मासूम व उसकी  मां निर्मला (28) गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस के इंतजार में कुछ देर बाद बच्‍चे ने भी दम तोड़ दिया। समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायल महिला को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया।

अकबर के सिपहसालार के नाम पर बसा है यह मोहल्‍ला, 400 साल पुराना है इसका इतिहास

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर शहर के पूर्वी छोर पर बड़े दायरे में फैला मोहद्दीपुर मोहल्ला सिर्फ खुद की नहीं बल्कि बहुत से आसपास के मोहल्लों की भी पहचान है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बसे जिले कुशीनगर और देवरिया की राह भी यहीं से खुलती है। मोहद्दीपुर के इतना महत्वपूर्ण होने की वजह इस मोहल्ले के इतिहास का 400 से अधिक वर्ष पुराना होना है। इसकी जिक्र अहमद अली शाह की पुस्तक 'महबूब-उल-तवारीफ' में है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.