Top Gorakhpur News Of The Day, 15 December 2019 : नेपाल में सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत- 18 घायल
Top Gorakhpur News of the Day 15 December 2019 15 December 2019 रविवार की गोरखपुर की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर और गोरखपुर के आसपास के जिलों की 14 December 2019 रविवार की खबरों में Cyber crime : फेसबुक हैक कर नेताआें के नाम पर मांग रहे पैसे खबर चर्चा में रही। इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष समेत आठ पर लूट व छेडख़ानी का मुकदमा, FASTag के लेन पर सन्नाटा, कैश लेन पर एक किलोमीटर लंबा जाम, मौसम : कहर ढाएंगी पछुआ हवाएं, पुरवा हवाएं बढ़ाएंगी कोहरा, गोरखपुर में पुलिस चौकी के पास बाइक सवारों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी, नेपाल में सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत- 18 घायल खबर भी चर्चा में रही।
नेपाल में सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत- 18 घायल
महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू के सिंधुपाल चौक पर रविवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल है। बस कालाधपि से काठमांडू जा रही थी। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर बस पहाड़ से जा टकराई। जिसमें बस में सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज राजधानी काठमांडू के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष समेत आठ पर लूट व छेडख़ानी का मुकदमा
गोरखपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उनके चालक समेत आठ लोगों के खिलाफ देवरिया के भलुअनी पुलिस ने बलवा, लूट व छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज किया है। छात्र संघ अध्यक्ष के गांव की ही एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
FASTag के लेन पर सन्नाटा, कैश लेन पर एक किलोमीटर लंबा जाम
गोरखपुर। टोल टैक्स के लिए FASTag अनिवार्य करने के पहले ही दिन टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गोरखपुर के तेंदुआ टोल प्लाजा पर रविवार सुबह से ही भीषण जाम लग गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक के अनुसार 15 दिसंबर को सुबह आठ बजे से बिना FASTag वाहनों का FASTag लेन में डबल चार्ज लगना था, लेकिन वाहन मालिकों के अनुसार रात 12 बजे के बाद से ही टोल प्लाजा डबल चार्ज वसूलने लगे।
Cyber crime : फेसबुक हैक कर नेताआें के नाम पर मांग रहे पैसे
गोरखपुर। यदि आपका कोई दोस्त फोन करने की बजाय फेसबुक मैसेज के जरिए रुपये मांगता है तो समझ लिजिए कि आपका दोस्त नहीं। किसी ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। दोस्त के फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर आपसे ठगी करने की फिराक में है। रुपये ट्रांसफर करने से पहले फोन पर उससे बात जरूर कर लें।
मौसम : कहर ढाएंगी पछुआ हवाएं, पुरवा हवाएं बढ़ाएंगी कोहरा
गोरखपुर। बारिश के बाद खिलखिलाती धूप से लोगों को ठिठुरन से तनिक राहत मिली है। पर मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि बारिश रुकते ही शनिवार को पारा पांच डिग्री चढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ असम की तरफ चला गया है।
गोरखपुर में पुलिस चौकी के पास बाइक सवारों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी
गोरखपुर। गोरखपुर के मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर आशीष प्रजापति उर्फ छोटू को गोली मार दी। सीने में गोली लगी है। हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कालेज से डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। चर्चा है कि भूमि विवाद में उन पर हमला हुआ है, पुलिस ने छानबीन के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है।