गोरखपुर में भव्य झूलेलाल मंदिर के लिए कल होगा भूमि पूजन Gorakhpur News
झूलेलाल भगवान की मूर्ति भव्य मंडप में स्थापित की जाएगी। संरक्षक अशोक जुमनानी ने कहा कि भूमि पूजन के लिए सभी धर्मों के प्रमुख व्यक्तियों के साथ पूरे समाज को आमंत्रित किया गया है। सुबह 11 बजे भूमि पूजन होगा।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के गोरखनाथ में भव्य झूलेलाल मंदिर 11 मार्च से बनना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महापौर सीताराम जायसवाल सिंधी समाज के नागरिकों के साथ मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। 11 मार्च को ही महाशिवरात्रि भी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम ने दी है 1384 वर्गफीट जमीन
मोहद्दीपुर से जंगल कौडिय़ा तक फोरलेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। फोरलेन बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के कारण गोरखनाथ रोड पर स्थित झूलेलाल मंदिर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम प्रशासन को मंदिर के लिए जगह देने का नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिया था। निगम प्रशासन ने झूलेलाल मंदिर के लिए दो स्थानों पर जगह देने की पेशकश की थी। इनमें एक जमीन 3450 वर्गफीट और दूसरी जमीन 1384 वर्गफीट की थी। 3450 वर्गफीट वाली जमीन सोनौली मुख्य मार्ग से दूर मोहल्ले में थी। इस कारण सिंधी समाज ने इस जमीन को लेने से मना कर दिया था। इसके बाद 1384 वर्गफीट जमीन पर मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया था।
सुबह 11 बजे होगा भूमि पूजन
पूज्य झूलेलाल सिंधु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन वालानी ने बताया कि झूलेलाल भगवान की मूर्ति भव्य मंडप में स्थापित की जाएगी। संरक्षक अशोक जुमनानी ने कहा कि भूमि पूजन के लिए सभी धर्मों के प्रमुख व्यक्तियों के साथ पूरे समाज को आमंत्रित किया गया है। सुबह 11 बजे भूमि पूजन होगा। सिंधु सभा के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से भव्य मंदिर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फोरलेन निर्माण में विस्थापित सिंधी समाज के लोगों को छत देकर उपकार किया है। महामंत्री राजकुमार वालानी, लक्ष्मण नारंग, पटेल एलानी, घनश्याम आहूजा, बलराम लखवानी, कन्हैया वरयानी, इंदु एलानी, चोइथराम, मनोहर दादा, मदनलाल आदि ने खुशी जताई है।