Gorakhpur Weather News: अब तक औसत से 40 फीसद अधिक हो चुकी है बारिश, तीन से फिर बारिश के आसार
Gorakhpur Weather News आगामी तीन सितंबर से हल्की बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए हैं। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि यह स्थिति आगामी तीन सितंबर तक रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, लेकिन पुरुआ हवा चलने के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं रहेगी।
आज 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान
बता दें पिछले दिनों की बारिश के बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को स्थिति अत्यंत दयनीय रही। दिन भर लोग उमस से बेहाल देखे गए। दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक फिर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।
ऐसा रहेगा आज का मौसम
मंगलवार को चटक धूप व उमस से लोग बेहाल देखे गए। हालांकि दोपहर में दोपहर साढ़े 12 बजते-बजते कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बता दें मानसून सीजन में बीते 1 जून से 3 सिर्फ 29 अगस्त तक औसत के सापेक्ष करीब 40 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। अगस्त माह में औसत के सापेक्ष अब तक करीब 59 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है।
चार सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
अगस्त में भारी वर्षा के चलते पीपीगंज, कैंपियरगंज, बड़हलगंज, गोला, पिपरौली क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर खेत में पानी लगा हुआ है। इससे बड़े पैमाने पर धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी आगामी चार सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आगामी तीन सितंबर से हल्की बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हवाएं अधिकतम 5 से 15 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल सकती है। पुरुआ हवा चलने के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी।
ऐसा रहेगा सम
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।