घर में घुसे हथियारबंद तीन चोरों से अकेले भिड़ गया युवक, जाने- फिर क्या हुआ
घर में हथियारबंद तीन नकाबपोश चोर घुस गए थे। युवक जगा तो चोरों से भिड़ गया। पकड़े जाने के भय से चोरों ने उसे चाकू घोंप दिया।
By Edited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 06:29 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 09:57 AM (IST)
गेरखपुर, जेएनएन। घर में हथियारबंद तीन नकाबपोश चोरों से वह अकेले भिड़ गया। काफी देर तक जोर आजमाइश करता रहा। अंतत: चोरों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और चाकू घोंपकर घायल कर दिया। यह वाकया महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनिहा के टोला लोहसी का है। बुधवार की रात तीन की संख्या में हथियारबंद चोर एक घर में घुस गए और आलमारी खोलकर सामान ढूंढने लगे। घर में सोये युवक को इसकी जानकारी हुई तो वह उठकर कमरे में गया। चोरों को देखकर वह शोर मचाना चाहा तो चोरों ने 18 वर्षीय युवक फूलचंद पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद भी युवक अकेले चोरों से भिड़ गया।
चोरों का लगा कि वह पकड़े जा सकते हैं। उसके बाद चोरों ने मिलकर युवक को बुरी तरह पीटकर बेदम कर दिया और घर में रखे एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घर में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को जब शोर सुनाई दिया तो सब उठे और चोरों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन नौतनवा कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता योगेंद्र प्रसाद ने नौतनवा थाना में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा कर्ज करने की मांग की है।
मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल युवक से घटना के बारे में पूछताछ की। थानाध्यक्ष बिहागड़ ¨सह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बहुत जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें