Move to Jagran APP

गोरखपुर महाेत्सव : चमक रहा कश्मीर, पश्मीना शॉल के लिए उमड़ रहे लोग Gorakhpur News

कश्मीर के पहलगाम निवासी फारुक ने गोरखपुर महोत्सव में पहली बार स्टाल लगाया है। अपने पश्मीना शॉल वूलेन सूट कुर्ती के स्टाल पर लोगों की भीड़ देखकर वह उत्साहित हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:28 AM (IST)
गोरखपुर महाेत्सव : चमक रहा कश्मीर, पश्मीना शॉल के लिए उमड़ रहे लोग Gorakhpur News
गोरखपुर महाेत्सव : चमक रहा कश्मीर, पश्मीना शॉल के लिए उमड़ रहे लोग Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर महोत्सव में कश्मीर चमक रहा है। हस्तशिल्प व सरस मेले में कुल 100 स्टाल लगे हैं। इसमें कश्मीर की पश्मीना शॉल देखने के लिए सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। लोग कश्मीरी दस्तकारी को भी पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

पहली बार लगाया स्‍टाल

कश्मीर के पहलगाम निवासी फारुक ने गोरखपुर महोत्सव में पहली बार स्टाल लगाया है। उन्होंने महोत्सव के विषय में साथियों से सुन रखा था। अपने पश्मीना शॉल, वूलेन सूट, कुर्ती के स्टाल पर लोगों की भीड़ देखकर वह उत्साहित हैं।

25 रुपये तक है पश्‍मीना शाल

पांच हजार से 25 हजार रुपये तक की पश्मीना शॉल मौजूद है। उनके अन्य साथियों ने यहां स्टाल लगाए हैं। दस्तकारी के हुनरमंदों का मानना है कि पश्मीना शॉल कड़ाके की सर्दी में भी ठंड का एहसास नहीं होने देती है।

दूर-दूर से आ रहे लोग

पहलगाम निवासी हस्तशिल्पी शमशाद अहमद कहते हैं कि पश्मीना शॉल के शौकीन दूर-दूर से यहां खरीदारी के लिए आते हैं। गत वर्ष भी उन्होंने तीन दिन में एक लाख से अधिक की बिक्री की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.