Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर लहराएगा तिरंगा, अमर शहीदों को नमन

देश की आजादी के महापर्व का मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

By Edited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 06:13 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:13 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर लहराएगा तिरंगा, अमर शहीदों को नमन
स्वतंत्रता दिवस पर लहराएगा तिरंगा, अमर शहीदों को नमन

संतकबीर नगर, जेएनएन। देश की आजादी के महापर्व का मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को इस क्रम में ध्वजारोहण, के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोविड-10 प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। स्कूलों में इस बार बच्चों की उपस्थिति नहीं होने से शिक्षकों द्वारा पूरे उत्साह से कार्यक्रम किया जाएगा। झंडारोहण का समय बदला हर वर्ष सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर सुबह आठ बजे झंडा फहराया जाता था। इस बार शासन के निर्देश पर यह समय बदलकर नौ बजे कर दिया गया है। इसी अनुसार नौ बजे जिलाधिकारी रवीश गुप्त द्वारा कलेक्ट्रेट पर झंडारोहण किया जाएगा। लोगों को ऑनलाइन सहभागी बनाने का निर्देश जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन सहभागी बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए शिक्षकों और अन्य विभाग के लोगों को अपने स्तर से प्रयास करने को कहा गया है। घरों से रहकर वीर सपूतों को करें याद इस बार कोरोना संक्रमण बचाव में सामूहिक समारोह स्थगित है। विद्यालयों में बच्चों को नहीं बुलाया गया है। इस बार घर से ही लोग तिरंगा को सलामी देकर जन गण मन अधिनायक गाएंगे। अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से हमें मुक्त कराने के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को याद करने का अवसर मिला है। आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा को सलाम करें। देश की एकता, अखंडता को कायम रखते हुए लोगों में देश-प्रेम की भावना जगाने का यह पावन पर्व है। तिरंगामय हुई कबीरनगरी शहर, कस्बा व देहात की दुकाने तिरंगा से सजी हैं। खलीलाबाद के साथ विभिन्न स्थानों पर तिरंगा की खरीदारी हुई। इन दुकानों पर बज रहे देशभक्ति गीतों से आसपास का वातावरण तिरंगामय हो गया है। रेडियो पर बज रहे देशभक्ति गीत से युवा और बुजुर्ग सभी तिरंगे को सलाम कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए मन ही मन संकल्प ले रहे हैं। नगरपालिका द्वारा शहर में विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन के साथ साज-सज्जा आदि तैयारी की गई है। शहीद स्थलों पर होंगे कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व पर बखिरा, मेहदावल ब्लाक के रक्शा, सेमरियावा के इस्लामपुर, नाथनगर के धोबखरा व नीबाहोरिल, मगहर शहीद स्मारक स्थल पर जीवन के प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया जाएगा। यहां पूर्व की तरह ही झंडारोहण का कार्य नामित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। आज के कार्यक्रम -पौधारोपण - 8.30 - ध्वजारोहण -9.00 बजे -स्वच्छता जागरूकता रैली- 9.30 -मरीजों में फल वितरण- 1.00 बजे गांधी आश्रम से लोगों ने खरीदा झंडा जासं, संतकबीर नगर :शुक्रवार को गांधी आश्रम से तिरंगा झंडा खरीदने के लिए लोग उमड़े दिखे।90-60 साइज का तिरंगा छह सौ रुपया, 130-90 का एक हजार रुपये में बिका। खलीलाबाद के गांधी आश्रम गोला बाजार के सुनील कुमार ने बताया कि उनके यहां से 18 तिरंगा बिका। इसी प्रकार डिग्री कालेज रोड के कार्यकर्ता राममिलन शुक्ल ने बताया कि नौ बड़ा के साथ 32 तिरंगे की खरीदारी लोगों ने की। इसी प्रकार मगहर, मेंहदावल, हैंसरबाजार, चकिया व धनघटा के गांधी आश्रम से लोगों ने तिरंगा झंडा खरीदा। शहर में साज-सज्जा, बज रहे देश भक्ति गीत नगरपालिका खलीलाबाद द्वारा शहर में महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई करके बिजली के झालरों से जगमग की गई। खलीलाबाद बाईपास, चंद्रशेखर तिराहा, नपा कार्यालय गेट, नेहरू चौक, बैंक चौराहा आदि स्थानों पर व्यवस्था बनाई गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.