विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी की सादगीः बिना एसी वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे मुख्यमंत्री

By Ashish MishraEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 08:47 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:29 PM (IST)

गोरक्षपीठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं होगा।

योगी की सादगीः बिना एसी वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे मुख्यमंत्री
योगी की सादगीः बिना एसी वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे मुख्यमंत्री

गोरखपुर [सतीश कुमार पांडेय]। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गोरखनाथ मंदिर की तरह ही मुख्यमंत्री आवास में भी बिना एयरकंडीशन वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे। पांच कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास में पिछले तीन दिनों से इसकी तैयारियां चल रही हैं। योगी से जुड़े कई अन्य सामान भी गोरखनाथ मंदिर से भेजे जा रहे हैं।

गोरक्षपीठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों का मानना है कि महंत आदित्यनाथ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वह यहां गोरक्षनाथ मंदिर में बिना एसी चलाए सोते हैं। वह आम लोगों की तरह रहने के साथ ही उनसे जुड़े रहना अपना धर्म समझते हैं। वह कहीं भी रहेंगे, ऐसे ही रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं होगा। वे नहीं चाहते कि उनके आसपास भीड़ या लाव-लश्कर को देख आम आदमी से मिलने में उन्हें मुश्किल हो।

चार-पांच घंटे की नींद लेने वाले आदित्यनाथ बाकी समय में अपने काम में जुटे रहना पसंद करते हैं। वे सुबह से लेकर रात तक देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहते हैं। तड़के सुबह उठने की उनकी बहुत पुरानी आदत है। योग, व्यायाम और चहलकदमी जैसी क्रिया भी उनकी दिनचर्या में शामिल है।

यह भी पढ़ें: एक्शन में सीएम अादित्यनाथ योगी, अाफिसों में पान-गुटखा पर लगाया प्रतिबंध

यही कारण है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आदित्यनाथ योगी गोरखनाथ मंदिर वाली व्यवस्था अपने सरकारी आवास में भी करा रहे हैं। तीन दिन पहले मंदिर से लखनऊ गए पुरोहितों ने मुख्यमंत्री आवास में पूजा-पाठ करने के बाद कलश स्थापित किया। भोर में उठने के बाद पहले की तरह पूजा-पाठ कर गोसेवा भी करेंगे। सरकारी आवास में उनके शिफ्ट होते ही गोरखनाथ मंदिर से गायें वहां पहुंचाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: योगी ने अपने पास रखे 37 विभाग, केशव को PWD; दिनेश को उच्च शिक्षा