Move to Jagran APP

BRD Medical College में जबरिया घुस रहे सपाइयों पर पुलिस ने भांजी लाठी Gorakhpur News

सीएम ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। सपाई उसे अपने सरकार की उपलब्धि बताते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 07:49 PM (IST)
BRD Medical College में जबरिया घुस रहे सपाइयों पर पुलिस ने भांजी लाठी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सोमवार शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जबरन घुस रहे सपाइयों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। लाठी चार्ज के दौरान दो दर्जन से अधिक सपाइयों को चोटें भी आईं हैं। इसमें सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद भी शामिल हैं। सपाइयों के मुताबिक घायलों में करीब दर्जन भर लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें जय प्रकाश यादव का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। सपाई उसे अपने सरकार की उपलब्धि बताते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालांकि पुलिस को इसका आभास पहले से था। इसलिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई थी। सपाइयों को पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि वह वहां सिर्फ आभार जताने आए हैं। उन्होंने बताया वह अपने साथ लड्डू भी लेकर आए हैं।

इस दौरान जब सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज में जबरन घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे सपा जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में सपा नेता वृंदा देवी सैनी, रजनीश यादव, जय प्रकाश यादव, अधिवक्ता संजय सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें जय प्रकाश यादव का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। रजनीश यादव की उंगली टूट गई है। इसके अलावा मनोज यादव, मुन्नीलाल यादव, मनमोहन यादव, देवेन्द्र निषाद, सिराजुद्दीन अंसारी, अमरेंद्र निषाद, जितेन्द्र सिंह, सुनील सिंह आदि को सामान्य चोटें आई हैं।

एडीजी से मिलेगा सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल

सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि इस मामले को लेकर उनका प्रतिनिधि मंडल मंगलवार सुबह 11 बजे अपर पुलिस महानिदेशक से मिलेगा। इसके लिए उनका समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का कृत्य पूरी तरह से अमानवीय है। वह तो आभार व्यक्त करने निकले थे। उन्होंने अपने साथ लड्डू भी रखा था। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जता रहे थे कि उनके द्वारा बनवाया गया 500 बेड का अस्पताल आज लोगों की जिंदगी बचाने के काम आने जा रहा है, लेकिन पुलिस ने बर्बरता की हद पार कर दी। सपाइयों को बेरहमी से पीटा गया। दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। सभी उपचार कराकर कुछ देर पूर्व लौटें हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.