Move to Jagran APP

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, झूठ के सहारे पर कर रहे राजनीति

विपक्षी किसी घटना या दुर्घटना अथवा किसी और बात को झूठा साबित करने में लगे हैं। जनता को इसकी जानकारी है। जनता सभी दलों के नेताओं की कथनी और करनी के बारे में भी जानती है। जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 03:46 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 08:11 PM (IST)
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, झूठ के सहारे पर कर रहे राजनीति
भारतीय जनता पार्टी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। पूर्व एमएलसी व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई गई सभी योजनाएं जनोपयोगी है। ऐसी कोई योजना नहीं है जिसमें गरीबों की भलाई के लिए न बनाया गया हो। देश और प्रदेश में अब तक इस तरस से कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। यही कारण है विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह किसी घटना या दुर्घटना अथवा किसी और बात को झूठ साबित करने में लगे हैं। जनता को इसकी जानकारी है। जनता सभी दलों के नेताओं की कथनी और करनी के बारे में भी जानती है। जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता है।

loksabha election banner

विनोद पांडेय, भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से रामनगर स्थित साक्षी पैलेस में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में हमने जो सीखा व समझा, उसे आत्मसात करें और इसका उपयोग जनसेवा तथा लक्ष्य हासिल करने के लिए करें। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा का सकारात्मक माहौल बना है। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अच्‍युतानंद शाही, डा. नवीन पांडेय, डा. राजेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। संचालन मंडल महामंत्री सुनील चौधरी, विनय राय व अजय ओझा ने किया। मंडल अध्यक्ष सतसुकृत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, राजीव रंजन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष बने राजेंद्र, विश्वेश मंत्री

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें राजेंद्र कुमार शर्मा को अध्यक्ष, सूर्यभान चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश प्रथम को उपाध्यक्ष, विश्वेश शुक्ला को महामंत्री, संतोष निषाद को संयुक्त मंत्री, पंकज कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अश्विनी श्रीवास्तव को संप्रेक्षक, अरविंद श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, चंद्रमणि यादव को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री चुना गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरतलाल श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव कराया गया। पदाधिकारियों के निर्वाचन पर व्यासमुनि तिवारी, पुरुषोत्तम यादव, इंद्रमणि पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, दीन दयाल यादव, विनय सिंह,  सुष्मिता यादव व प्रियंका मौर्य आदि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.