दीपों की रोशनी से नहाया सिद्धार्थनगर का ऐतिहासिक तीर्थ स्थल भारत भारी
दीपावली की पूर्व संध्या पर सिद्धार्थनगर का प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर व हनुमान सरोवर भारत भारी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष कुछ ज्यादा ही हर्षोल्लास रहा क्यों कि डुमरियागंज को रामायण सर्किट में शामिल किया गया है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दीपावली की पूर्व संध्या पर सिद्धार्थनगर का प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर व हनुमान सरोवर भारत भारी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष कुछ ज्यादा ही हर्षोल्लास रहा, क्यों कि डुमरियागंज को रामायण सर्किट में शामिल किया गया है। भगवान राम के अयोध्या वापसी के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से झिलमिला उठता है।
तीन युगों का साक्षी है भारतभारी नगरी
तीन युगों की साक्षी भारतभारी नगरी दीपावली के पूर्व संध्या पर सैकड़ों दीपों की रोशनी से नहाई दिखी। मंदिर से लेकर सरोवर की सीढ़ियों तक क्षेत्र की महिलाओं ने दीप जलाकर रोशनी बिखेरी। इस प्रकार का दीपोत्सव मनाने का निर्णय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और पर्यटन विकास समिति के सदस्य ग्राम निवासी एडवोकेट रमेश पाण्डेय व अन्य लोगों की सलाह पर शुरू हुआ।
आयोजन में महत्वपूर्ण रही प्रशासन की भूमिका
जिसमें प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही इस दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए क्षेत्रीय लोगों व प्रशासनिक अमले ने विशेष योगदान दिया। 11 हजार दीप जलाए गए। सभी के प्रयासों से दीपोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप प्रदान किया किया गया।
मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने का विधायक ने किया वादा
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतभारी के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां लगने वाले मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। आशा है जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और यहां पर लगने वाले मेला नए रूप में दिखेगा। एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, लेखपाल रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आनन्द गौतम, रामविलास कन्नौजिया, राजन शुक्ला, आकाश पाण्डेय, संजय त्रिपाठी, विजय पाल, राजन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
नेपाल तंबाकू के साथ एक गिरफ्तार
एसएसबी अलीगढ़वा चौकी के जवानों ने बुधवार को 120 पैकेट नेपाली तंबाकू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नौशाद निवासी बर्डपुर नंबर 13 थाना सदर है। गिरफ्तारी टीम में सहायक उपनिरीक्षक कुलबहादुर क्षेत्री, आरक्षी अमित कुमार, जगदीश प्रसाद शामिल रहे।