सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर, परेशानी बढ़ी
देवरिया में बाढ़ से घिरे गांवों में भोजन व पानी के लाले पड़ने लगे हैं।
देवरिया, जेएनएन। जिले की सरयू, राप्ती, गोर्रा व छोटी गंडक नदियों में उफान जारी है। खतरे के निशान से सरयू नदी 1.15 मीटर, राप्ती 40 सेंटीमीटर, गोर्रा 78 सेंटीमीटर व छोटी गंडक नदी 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तटवर्ती गांवों में कटान से लोग भयभीत हैं। बरहज में सरयू नदी के उस पार परसिया देवार के 22 टोले बाढ़ से घिरे हैं। दशरसरिया, भरटोला के पास तटबंध के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। कपरवार से बेलडाड़ तक रामजानकी मार्ग से सटकर नदी बह रही है। भदिला प्रथम, विशुनपुर देवार पानी से घिरे हैं। परसिया देवार के महादेव टोला, नकिहवा टोला, मोहांव टोला, बिचला हरिजन टोला, खरवार टोला, बनिया टोला, संत टोला समेत 22 टोले के आठ सौ घर व सात हजार आबादी परेशानी झेल रही है। सरयू का पानी बरेजी, कटियारी, अडिला कपरवार पश्चिम टोला पहुंच गया है। कुबाईच, नौकटोला का भी यही हाल है। एसडीएम सुनील ¨सह ने बताया कि बाढ़ से गांव घिरे हुए हैं। लोगों को जरूरी सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। नदी खतरे का निशान जलस्तर सरयू 66.50 मीटर 68.15 मीटर राप्ती 70.50 मीटर 70.90 मीटर गोर्रा 70.50 मीटर 71.28 मीटर छोटी गंडक 63.80 मीटर 64.30 मीटर रामजानकी मार्ग पर आवागमन पर रोक गोरखपुर जिला प्रशासन ने अपनी सीमा में रामजानकी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जिससे कपरवार में ट्रकों की लंबी लाइन लगी है। भोजन-पानी के लाले पड़ गए हैं। प्रशासन ने कुछ नावों का इंतजाम किया है, जो पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा कोई सहायता नहीं मिली है। अशोक यादव, विशुनपुर देवार घरों में पानी घुस गया है। पशुओं को न चारा मिल पा रहा है और न ही दवा। तटबंध पर शरण लेना पड़ा है। मिट्टी तेल भी नहीं दिया गया है। मिश्री लाल यादव, मिश्री टोला बाढ़ के पानी से घर व फसलें डूब गई है। तटबंध पर रहने को मजबूर हैं। आपदा में कोई सहायता नहीं मिली है। बंधे पर जहरीले जीवों का खतरा है। इंद्रजीत, गो¨वद टोला निवासी सरयू नदी की बाढ़ में घर, फसल सब कुछ डूब गया है। राशन व माचिस तक नहीं मिला है। सबसे मुसीबत पीने के पानी को लेकर हो रही है। राजेंद्र यादव, विशुनपुर देवार