Move to Jagran APP

Gorakhpur Airport: लखनऊ भेजी गई बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट, यह है कारण

कोहरे की वजह से शनिवार को सुबह की फ्लाइट दोपहर बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। सुबह 8.30 बजे गोरखपुर आने वाली बेंगलुरु की फ्लाइट को लखनऊ भेजना पड़ा। मौसम साफ होने पर दोपहर तीन बजे यात्रियों को लखनऊ से लेकर विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:53 PM (IST)
विमानों की उड़ान पर कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। कोहरे की वजह से शनिवार को सुबह की फ्लाइट दोपहर बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। सुबह 8.30 बजे गोरखपुर आने वाली बेंगलुरु की फ्लाइट को लखनऊ भेजना पड़ा। मौसम साफ होने पर दोपहर तीन बजे यात्रियों को लखनऊ से लेकर विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। बेंगलुरु जाने के लिए सुबह आठ बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री परेशान रहें। 

loksabha election banner

कई और उड़ानें भी हुईं प्रभावित

शनिवार को घना कोहरा होने की वजह से दोपहर करीब 12 बजे तक विजिबिलिटी कम रही। इसकी वजह से दिल्ली, मुंबई समेत तकरीबन सभी उड़ानें प्रभावित हुईं। बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली थी लेकिन विजिबिलिटी कम होने की वजह से उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विजिबिलिटी सही होने पर दोपहर तीन बजे वहां से यह विमान दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया। यात्रियों को तीन-तीन बार नाश्ता कराया गया। 

आज की फ्लाइट

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 9.30 बजे

प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - सुबह 11.00 बजे

प्रस्थान -  सुबह 11.30 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.35 बजे

प्रस्थान - शाम 04.15 बजे

मुंबई के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर  12.00  बजे

प्रस्‍थान - दोपहर 12.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 01.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर 02.00 बजे

आगमन - दोपहर बाद 03.45 बजे

प्रस्थान -  शाम 04.20 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 02.20 बजे

प्रस्थान -  दोपहर बाद 03.00 बजे

कोलकाता के लिए

आगमन - दोपहर 11.10 बजे

प्रस्थान - दोपहर 1.50 बजे

प्रयागराज के लिए

प्रस्थान : दोपहर 11.40 बजे

आगमन : दोपहर 12.20 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.