Move to Jagran APP

Weather News: दस वर्षों में सबसे ठंडा रहा मई का पहला पखवारा, 15 मई रही सबसे गर्म

Gorakhpur Weather News पिछले 10 वर्षों में गोरखपुर में मई 2021 का प्रथम पखवारा सबसे ठंडा रहा है। मई माह के प्रथम पखवारे के अधिकतम तापमान का औसत 33.72 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि वर्ष 2014 में मई प्रथम पखवारे के अधिकतम तापमान का औसत 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 03:44 PM (IST)
Weather News: दस वर्षों में सबसे ठंडा रहा मई का पहला पखवारा, 15 मई रही सबसे गर्म
गोरखपुर में मई माह का पहला पखवारा बीते दस वर्षों में सबसे ठंडा रहा। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जितेन्द्र पाण्डेय। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस बार मई के प्रथम पखवारे में 85.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसके चलते मई का प्रथम पखवारा पिछले 10 वर्षों में सबसे ठंडा रहा है। बीते एक से 15 मई के बीच 15 मई सबसे गर्म दिन रहा है। इस दिन अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।

loksabha election banner

2021 में 33.72 डिग्री रहा औसत तापमान

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में मई 2021 का प्रथम पखवारा सबसे ठंडा रहा है। मई माह के प्रथम पखवारे के अधिकतम तापमान का औसत 33.72 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि वर्ष 2014 में मई प्रथम पखवारे के अधिकतम तापमान का औसत 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। 2014 में 11 का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जानिए मई प्रथम पखवारे का पिछले 10 वर्षों का औसत अधिकतमत तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष             औसत             सर्वाधिक तापमान तिथि

2011 37.6        39.2                 15 मई

2012 39.4        41.2                  9 मई

2013 39.2        41.1                  1 मई

2014 39.6        42.6                 11 मई

2015 37.86       39.7                  6 मई

2016 37.73       41.6                  1 मई

2017 38.09       41.4                  7 मई

2018 36.53       39.9                  9 मई

2019 34.26       42.0                  7 मई

2020 34.0        38.2                 13 मई

1 से 15 मई 2021 तक का अधिकतम तापमान

1 मई- 35.4

2 मई- 32.6

3 मई- 35.6

4 मई- 35.5

5 मई- 34.4

6 मई- 35.2

7 मई- 32.2

8 मई- 35.6

9 मई- 32.6

10 मई- 32.0

11 मई- 31.6

12 मई- 28.2

13 मई- 31.2

14 मई- 34.0

15 मई- 36.8

इस वर्ष पिछले 13-14 वर्षों की तुलना में मई के प्रथम पखवारे में अधिक बारिश हुई है। इसके चलते मई का प्रथम पखवारा पिछले दस वर्षों में ठंडा रहा है। - कैलाश पाण्डेय, मौसम विशेषज्ञ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.