Move to Jagran APP

युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, जानें-क्‍या था मामला Gorakhpur News

मुनीता शुक्रवार की रात को फलाहार कर घर में सोने चली गई। भोर में उसकी मां सुंदरी ने भीतर जाकर देखा तो मुनीता बिस्तर से गायब थी। आसपास खोजा तो नही मिली।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 12:14 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 02:00 PM (IST)
युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, जानें-क्‍या था मामला  Gorakhpur News
युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका, जानें-क्‍या था मामला Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती जिले के गौर थाने के टिनिच चौकी क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी घनश्‍याम निषाद की पुत्री 20 वर्षीया मुनीता निषाद की हत्या कर शव निकट स्थित कुआनो नदी के जंगल मे फेंक दिया गया। इसकी जानकारी तब हुई जब गांव के लोग सुबह नदी पर गए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मुनीता के दाहिने हाथ पर जले का निशान है। पुलिस को मुनीता के गले से एक मोबाइल हेडफोन व पांच सौ रुपये नगदी मिला है।

loksabha election banner

सुबह अपने बिस्‍तर पर नहीं मिली युवती

घनश्याम के मुताबिक मुनीता शुक्रवार की रात को फलाहार कर घर में सोने चली गई। भोर में उसकी मां सुंदरी ने भीतर जाकर देखा तो मुनीता बिस्तर से गायब थी। आसपास खोजा तो नही मिली। सुबह कुछ लोग नदी किनारे गए तो मुनीता का शव देखकर परिजनों को सूचना दी।

सूचना के बाद भी परिजनों का मौके पर जाने में हीलाहवाली

ग्रामीणों के अनुसार काफी देर तक घनश्याम व अन्य परिजन मौके पर नही गए। ग्रामीणों के दबाव के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतका की चली गई मायके

ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि गायब मुनीता को आसपास पता करने के बजाय मुनीता की मां सुंदरी अपने मायके चली गई। वह मायके क्‍यों चली गई, इस बारे में घनश्‍याम कुछ ठीक-ठाक नहीं बता पा रहे हैं। अब सुंदरी के आने पर ही पता चल पाएगा कि वह मायके क्‍यों चली गई। मुनीता घनश्याम की इकलौती बेटी थी। मुनीता की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, क्या उसे पहले जलाने का प्रयास हुआ या किसी और तरीके से मारा गया यह एक बड़ा सवाल है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले पर निगाह बनाए हुए है। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले मृतका के पिता घनश्‍याम से पूरी जानकारी ली है। पुलिस के अनुसार मामले का जल्‍द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.