विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gorakhpur Weather News: औसत से साढ़े चार डिग्री ठंडा हुआ दिन, सप्ताह भर तक सुबह छाई रह सकती है कोहरे की चादर

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 09:09 AM (IST)

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में मौसम में लगतार उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को दिन का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री ...और पढ़ें

गोरखपुर में दिन के तापमान में औसत से साढ़े चार डिग्री की कमी आई है। - जागरण
गोरखपुर में दिन के तापमान में औसत से साढ़े चार डिग्री की कमी आई है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रह सकती है। रात व दिन के तापमान में गिरावट के आसार हैं। रात का तापमान पिछले दो दिनों से स्थिर है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार सुबह हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चलेगी और सुबह 10.00 बजे के बाद पश्चिमी हवा बनेगी। इसकी गति 03-06 किमी प्रति घंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह के समय कोहरा और धुंध हो सकती है और पूरे दिन धुंध छाई रह सकती है। यह स्थिति सप्ताह भर तक जारी रह सकती है।

शन‍िवार का ऐसा रहा मौसम

बता दें मौसम में लगतार उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को दिन का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। बता दें पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड बढ़ी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की अधिकतम गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत व न्यूनतम 70 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर माह अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर प्रथम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। बता दें आमतौर पर दिसंबर द्वितीय सप्ताह ठंड कड़ाके की पड़ती है। नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है। नवंबर माह में औसत वर्षा 2.2 मिलीमीटर है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से करीब चार डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस औसत से कम रहा।

पिछले पांच दिनों में आर्द्रता व एक्युआइ

तिथि आर्द्रता प्रतिशत एक्युआइ

22 नवंबर 85 120

23 नवंबर 86 130

24 नवंबर 90 197

25 नवंबर 93 242

26 नवंबर 95 299

जानिए एक्युआई लेवल की स्थिति

0-50- अच्छा

51-100- संतोषजनक

101-200- सांस लेने में थोड़ी कठिनाई, बच्चे व बुजुर्ग के लिए सावधानी अपनाने की जरूरत

201-300- सांस लेने में तकलीफ देह स्थिति

301-400- अत्यंत खराब स्थिति

401 से ऊपर- हर किसी के लिए भयावह स्थिति।